फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4000 more play schools will be opened: Aseem Goyal

4000 और प्ले स्कूल खोले जाएंगे : असीम गोयल

Fri, 05 Jul 2024 06:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
4000 more play schools will be opened: Aseem Goyal
चंडीगढ़। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में शुरू किए गए 4,000 प्ले स्कूलों की सफलता के बाद दूसरे चरण में 4000 और प्ले स्कूल खोले जाएंगे। प्ले स्कूल खोलने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी बच्चों को निशुल्क और गुणवत्ता पूर्ण प्री-स्कूल की शिक्षा देना है।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि तीन से छह वर्ष की उम्र तक के बच्चों के उत्तम विकास और सही देखभाल के लिए हरियाणा सरकार ने 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करते हुए प्रदेश के चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में अपग्रेड करने का निश्चय किया और बच्चों को खेल-खेल में उत्तम दर्जे की प्री-स्कूल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करना शुरू किया।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि योजना के पहले चरण में पूरे प्रदेश में प्रथम संस्था के सहयोग से स्टेट रिसोर्स ग्रुप तैयार किया गया। इसमें प्रत्येक जिले से एक बाल विकास परियोजना अधिकारी, एक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता और दो पर्यवेक्षकों को मिलाकर एक टीम का गठन किया गया। इस टीम को पहले स्वयं अभ्यास कक्षाएं चलाने के बाद अगले स्तर का प्रशिक्षण दिया और दूसरे चरण में हरियाणा के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। अंतिम चरण में राज्य की सभी 25,962 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed