योग दिवस की तर्ज पर कैशलेस सिखाने के लिए लगेंगे 400 कैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिस तरह से यूटी में 200 पब्लिक कैंप लगाए गए थे, उसी तर्ज पर कैशलेस जागरूकता के लिए शहर में जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे।
इस बार कैंप 200 नहीं, बल्कि 400 लगेंगे यानि लोगों को उनके आस-पास ही कैशलेस संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इस सप्ताह के आखिर तक पूरे शहर में यह पब्लिक कैंप शुरू हो जाएंगे।
सोमवार को डीसी अजीत बालाजी जोशी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और बैंक अधिकारियों की मीटिंग में कैंप की तैयारियों पर चर्चा कर चीजें फाइनल की गई।
डीसी ने सभी विभागों को अपने स्तर पर कैशलेस की सभी तैयारियां करने के आदेश दे रखे हैं। मीटिंग में विभागों ने तैयारियों पर अपडेट भी दी। योग दिवस से एक महीना पहले शहर के हर पार्क और ग्रीन बेल्ट में योग प्रशिक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया गया था।
इन कैंपों की मदद से ही प्रशिक्षण के बाद 30 हजार लोगों का चयन कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए किया गया था। इन कैंप के बाद शहर के हर हिस्से में योग की ही चर्चा थी।
दिखाई जाएगी 15 मिनट की एनिमेटिड डॉक्यूमेंट्री
पूरे आयोजन में कैंप काफी प्रभावी रहे थे। इसी को देखते हुए अब प्रशासन ने एक बार फिर हर शहरवासी तक पहुंचने का सबसे बेहतर जरिया पब्लिक कैंप को समझा है।
दिखाई जाएगी 15 मिनट की एनिमेटिड डॉक्यूमेंट्री
पब्लिक कैंप में मैनुअली तो लोगों को ई-वालेट और एम-वालेट के प्रति जागरूक किया ही जाएगा। कैशलेस पर बनाई गई 15 मिनट की एनिमेटिड डॉक्यूमेंट्री भी लोगों को दिखाई जाएगी।
इससे लोगों को कैशलेस के फायदों और इस्तेमाल करने के तरीकों का पता चलेगा। फोन के जरिए मौके पर ही ट्रांजेक्शन करके भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा रेडियो और अन्य मीडिया के माध्यम से भी महा अभियान चलेगा। इस अभियान को प्रशासन ने फायनेंशियल लिटरेसी नाम दिया है। इस आर्थिक साक्षरता अभियान के जिंगल रेडियो पर सुनाई देंगे।
कैशलेस के लिए तैयारियां चल रही हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में 400 पब्लिक कैंप लगाए जाएंगे। 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। ई-वालेट, आधार एनेबल्ड ट्रांजेक्शन सिस्टम, सीएसएसडी और स्वैप मशीन के जरिए लोग आसानी से कैशलेस ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। इन सब चीजों की जानकारी उन्हें उनके पास के कैंप में दी जाएगी। -अजीत बालाजी जोशी, डीसी, चंडीगढ़।