फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   400 health care worker data uploaded, message to everyone today

400 हेल्थ केयर वर्कर का डेटा किया अपलोड, आज जाएगा सभी को संदेश

Thu, 14 Jan 2021 09:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
400 health care worker data uploaded, message to everyone today
चंडीगढ़। 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण के लिए वीरवार को 400 हेल्थ केयर वर्कर का डाटा स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। विभाग की आईटी टीम की ओर से शुक्रवार को हेल्थ केयर वर्कर के मोबाइल पर संदेश भेजा जाएगा। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है। जीएमएसएच-16 और सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में बनाए केंद्र का दौरा भी किया गया है।
विज्ञापन

आईएमए पदाधिकारी भी आए आगे
आईएमए के पदाधिकारियों ने पहले वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य निदेशक से संपर्क किया है। स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि पदाधिकारियों में आईएमए अध्यक्ष डॉ. वनिता गुप्ता के साथ कई पूर्व अध्यक्ष व आईएमए के पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कॉल कर पहले चरण की सूची में नाम शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे देशभर में टीकाकरण अभियान का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। उसके बाद शहर में बनाए चार केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में दो केंद्र तैयार
कोरोना टीकाकरण के लिए जीएमसीएच-32 में दो केंद्र तैयार हैं। जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने बताया कि दोनों केंद्रों पर मानक के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसके अलावा प्रतिकूल परिस्थिति से बचाव के लिए प्रो. संजय डी क्रूज की अध्यक्षता में डॉक्टरों की विशेष कमेटी भी बनाई गई है। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1075 स्थापित किया गया है। टीकाकरण की जानकारी के लिए प्रो. दीपक चावला से 9646121559 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed