फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 teachers will be honored with the State Award

Teacher's Day: 40 टीचर, 1337 नौजवानों को मिलेगा शिक्षक दिवस पर तोहफा

Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
40 teachers will be honored with the State Award
पंजाब की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी - फोटो : File Photo
शिक्षक दिवस पर मंगलवार को शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने सूबे के 40 टीचरों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित करेंगी। राज्यस्तरीय समागम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले टीचरों को 25 हजार रुपये, दोशाला व मेडल दिया जाएगा। साथ ही सेवाकाल में एक साल की बढ़ोतरी भी मिलेगी। शिक्षामंत्री चौधरी ने नेशनल अवार्ड के लिए चुने गए आठ टीचरों और राज्य अवार्ड के लिए चुने गए चालीस टीचरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन टीचरों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से विभाग का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन


नेशनल अवार्ड : प्राइमरी वर्ग से गुरजंट सिंह, लवजीत सिंह, जसवंत सिंह, मनमोहन सिंह, सेकेंडरी वर्ग से गोपाल कृष्ण, सुखदर्शन सिंह, जतिंदर पाल सिंह, डॉ. परमजीत सिंह कलसी।
विज्ञापन


स्टेट अवार्ड : प्रिंसिपल इंदिरा रानी, राकेश बाला। मुख्य अध्यापक बृजपाल ठाकुर, राजकुमार। लेक्चरर प्रियंका, राजेश कुमार, अजय कुमार, जसपाल कौर, रेशम कौर, हरमिंदर कौर, सुनील कुमार। मास्टर कैडर अध्यापक रविंदर पाल सिंह, परमिंदर कौर, करमजीत कौर, परमिंदर सिंह, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, कश्मीर सिंह, राजवंत कौर, सतविंदर सिंह, राजेश कुमार, जोगिंदर कौर, सुखवंत सिंह, सुरिंदर कौर, हर्ष जुनेजा, बलविंदर सिंह। ईटीटी कैडर संजीव कुमार, जगतार सिंह, अशोक कुमार, अंजू बाला, कुलविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, हरिंदर सिंह गरेवाल, रजिंदर कुमार, स्वर्ण कौर, नरिंदर अरोड़ा, रजिंदर सिंह, मेजर सिंह, रेनू बाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षकों की भलाई को वचनबद्ध सरकार : कैप्टन

40 teachers will be honored with the State Award
Punjab CM Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
1337 नौजवानों को मिलेगा शिक्षक दिवस पर तोहफा
पंजाब की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने अध्यापक दिवस पर सभी टीचरों को बधाई दी है। चौधरी ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र के निर्माता और समाज के सृजक होते हैं। 
मंगलवार को मोहाली स्थित मल्टीपरपस स्पोर्ट्स स्टेडियम में घर-घर रोजगार मेले के दौरान सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह मास्टर कैडर टीचरों की भरती को चुने गए 1337 नौजवानों को नियुक्ति पत्र देकर टीचर्स डे का तोहफा देंगे।

तरस के आधार वाले मामलों केतहत पचास मृत मुलाजिमों के परिजनों को भी निुयक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इनमें से चालीस की नियुक्ति क्लर्क और दस की चपरासी के पद पर हुई है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि यह वह दिन होता है जब हम दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हैं। उनके जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूने की प्रेरणा मिलती है।

शिक्षकों की भलाई को वचनबद्ध सरकार : कैप्टन
चंडीगढ़। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने टीचरों को देश के भविष्य का निर्माता बताया। इसके साथ ही वादा किया कि सरकार शिक्षकों की भलाई को प्रोत्साहन देगी, उनकी तरक्की केलिए आवश्यक वातावरण बनाएगी।

सीएम ने शिक्षण को दुनिया का सबसे संभ्रांत व्यवसाय बताते हुए कहा कि वे भावी पीढ़ियों को संवारने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण से प्रेरणा लें, जिनके जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे मजबूत स्तंभ और बच्चों के रोल मॉडल हैं। टीचरों से प्रेरणा लेकर ही बच्चे खुद को भविष्य की चुनौतियों केलिए तैयार करते हैं, ताकि वे देश की तरक्की में योगदान दे सकें। पंजाब सरकार शिक्षकों की भलाई के लिए कार्य जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed