{"_id":"661453a14ddb5139440d7e24","slug":"40-percent-selected-from-outside-states-in-general-seats-of-panchayat-sdo-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-393686-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंचायत एसडीओ (सिविल) की जनरल सीटों में 40 प्रतिशत बाहरी राज्यों के चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंचायत एसडीओ (सिविल) की जनरल सीटों में 40 प्रतिशत बाहरी राज्यों के चयनित
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से परिणाम जारी, 48 में से 19 दूसरे राज्यों के
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग की पंचायती राज विभाग की एसडीओ (सिविल) की भर्ती को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि एसडीओ की भर्ती में 40 प्रतिशत हरियाणा से बाहर के राज्यों के युवाओं का चयन हुआ है। सामान्य श्रेणी की कुल 48 सीटों में से 19 सीटों पर बाहरी राज्यों के युवा चयनित हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भर्ती को लेकर एचपीएससी को निशाने पर लिया है। उनका आरोप है कि जानबूझ कर ऐसी शर्तें लगाई गई हैं, जिनके कारण हरियाणा के युवा भर्तियों से बाहर हो रहे हैं और दूसरे राज्यों के युवाओं को हरियाणा में नौकरी दी जा रही है।
सुरजेवाला ने कहा कि जब हर भर्ती में, खास तौर से क्लास-एक व दो में, हरियाणा से बाहर के लोगों को ही नौकरी देनी है तो हरियाणा के युवाओं को भाजपा सरकार बता दे कि प्रदेश में न उनके लिए जगह है और न ही उनकी योग्यता की कोई इज्जत। एचपीएससी की ओर से एचसीएस (ज्यूडिशियल ब्रांच) में से हरियाणा जीके हटा दी गई है। तो अब तो खुले से हरियाणा के बाहर के लोगों की भर्ती का रास्ता खोल दिया गया है। इसी प्रकार, डोमिसाइल को लेकर भी बाहरी राज्यों के युवाओं को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि भेदभाव की इन नीतियों का लोकसभा चुनावों में प्रदेश का युवा जरूर हिसाब करेगा।
बाक्स
इन भर्तियों में भी बाहर के लोग हो चुके चयनित
सुरजेवाला का दावा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर (पॉलिटिकल साइंस) में 18 में से 11 हरियाणा के बाहर से चयनित हुए हैं। इसी प्रकार, एसडीओ (इलेक्ट्रिकल) में 80 में से 78 हरियाणा के बाहर से चुने गए, हालांकि बाद में ये भर्ती रद्द कर दी गई। एसडीओ (इलेक्ट्रिकल) में 99 में से 77 लेक्चरर ग्रुप बी, टेक्निकल एजुकेशन विभाग के 157 में से 103 एचसीएस कार्यकारी शाखा 2017 में 3 में से 1 और एचसीएस कार्यकारी शाखा बीडीपीओ में 7 में से 4 और डिस्ट्रिक्ट हार्टिकल्चर ऑफिसर के कुल 26 पदों में से से 12 हरियाणा के बाहर से उम्मीदवारों का चयन हुआ है।