फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 big gangsters to be shifted to Bathinda Central Jail

पंजाब: बठिंडा केंद्रीय जेल में शिफ्ट होंगे 40 बडे़ गैंगस्टर, प्रशासन ने तैयारियां की शुरू

Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

गैंगस्टरों के शिफ्ट होने से पहले जेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैरकों को एक साथ खाली कर लिया गया है। जेल के अंदर विशेष सुरक्षा जोन के तहत बनी बैरकों में सिर्फ गैंगस्टरों को ही रखा जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा केंद्रीय जेल में करीब 40 बडे़ गैंगस्टरों को शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में करीब 40 बडे़ गैंगस्टर बंद हैं। इतने ही गैंगस्टरों को और शिप्ट किया जाएगा। जेल की सुरक्षा का जिम्मा बीएसएफ के पास है। इसके अलावा जेल में बंद आरोपियों की जांच लगातार जेल प्रशासन करता है। बावजूद इसके कई बार मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। 

विज्ञापन


इन्हें किया जाएगा शिफ्ट
केंद्रीय जेल में पाक से नमक में छिपाकर 452 किलो हेरोइन मंगवाने व हिजबुल को नारको टेरर फंडिंग करने वाले तस्कर रणजीत चीता, उसका भाई गगनदीप, सुखप्रीत सिंह बु्ड्ढा, हेरोइन व ग्रेनेड तस्करी करने वाला जजबीर सिंह, कबड्डी खिलाड़ी की हत्या की साजिश में शामिल अमित डागर, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर रणजीत राजा कंदौला, राजिंदर गंजू, कुख्यात ड्रग तस्कर गुरजंट सिंह भोलू, गैंगस्टर गाहिया खान, दविंदर बंबीहा गैंग का गुर्गा सिमरनदीप सिंह सिम्मा, सारज सिंह मिंटू को शिफ्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने की तैयारियां शुरू 
इन गैंगस्टरों के शिफ्ट होने से पहले जेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैरकों को एक साथ खाली कर लिया गया है। जेल के अंदर विशेष सुरक्षा जोन के तहत बनी बैरकों में सिर्फ गैंगस्टरों को ही रखा जाएगा। इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जेल प्रशासन हर गैंगस्टर पर नजर रखेगा। जेल अधीक्षक एनडी नेगी का कहना है कि जेल प्रशासन के पास अभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed