{"_id":"592d93d54f1c1b5163bdc71b","slug":"4-youth-including-a-woman-arrested-from-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस ने पकड़े 4 संदिग्ध आतंकी, कई बड़े नेता थे निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस ने पकड़े 4 संदिग्ध आतंकी, कई बड़े नेता थे निशाने पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 May 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
terrorist
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने बड़े आतंकवादी गिरोह का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह टाइटलर, सज्जन और अन्य को निशाने पर रखे हुए था। इस मामले में एक महिला सहित चार नवयुवकों को गिरफ्तार किया गया है। जो खालिस्तान जिंदाबाद के नाम पर हिंसा फैलाने व हत्याएं करने की योजना बना रहा था। गिरोह का उद्देश्य सीमावर्ती राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इनके निशाने पर जगदीश टाईटलर और सज्जन कुमार के साथ-साथ श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाली घटनाओं के जिम्मेवार लोग भी थे। यह गिरफ्तारियां 26 मई को बठिंडा जिले में गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के पांच अन्य सदस्यो के बाद हुई है।
पकड़े गए आतंकी पाकिस्तान, मध्य पूर्व के अन्य देशों और इंगलैंड के कुछ व्यक्तियों से सोशल मीडिया से संपर्ककर खालिस्तान जिंदाबाद के नाम का ग्रुप बनाने के लिए इकट्ठे हो रहे थे। मोहाली पुलिस ने खुफिया कार्रवाई कर इन्हें 29 और 30 मई केदौरान शिकंजे में लिया है।

बेअदबी की घटनाओं के जिम्मेवार नेता भी थे निशाने पर
terrorist
- फोटो : FILE
पुलिस के मुताबिक यह नवयुवक हथियारों और अपने सदस्यों के प्रशिक्षण का प्रंबध करने के लिए आंतकवाद फैलाने के लिए फंड इकट्ठा करने की प्रकिया में थे। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की विभन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हरबिंद्र सिंह, निवासी 154 प्रताप नगर, जीटी रोड अमृतसर(जो इस समय चंडीगढ़ के सैक्टर 44 मे रह रहा था), अमृतपाल कौर, पत्नी कुलविन्द्र सिंह निवासी अकाल नगर, सलेम टबरी लुधियाना, जरनैल सिंह निवासी मौहल्ला शिव मंदिर, कलानौर जिला गुरदासपुर और रणदीप सिंह निवासी जिंदड़, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
हरबिन्द्र और अमृतपाल को मोहाली बस स्टैंड से 29 मई को गिरफ्तार किया गया जबकि जरनैल सिंह और रणदीप को 30 मई को गुरदासपुर और लुधियाना से काबू किया गया।