फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 visits by the administrator, 20 complaintsyet the toilet remains unbuilt.

Chandigarh News: प्रशासक की 4 विजिट, 20 शिकायतें, फिर भी नहीं बना शौचालय

Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
4 visits by the administrator, 20 complaintsyet the toilet remains unbuilt.
खुले में पेशाब करने की वजह से हो रही है मंडी में समस्या
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में प्रशासक के चार दौरों के बाद भी शौचालय और गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। श्री लक्ष्मी नारायण मार्केट के करीब 150 दुकानदार और आढ़ती दिनभर बदबू से परेशान हैं। मार्केट के पास खराब पड़े ढांचे के आसपास लोग खुले में शौच करते हैं। दुकानदारों के अनुसार, समस्या को लेकर नगर निगम, चंडीगढ़ प्रशासन और पीएमओ तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संतोष कुमार, बाबू और सुच्चा सिंह ने मांग की कि यहां जल्द शौचालय बनाया जाए, ताकि दुकानदारों और लोगों को राहत मिल सके।

चार शौचालय बनाने के दिए थे निर्देश: मंडी के दौरे के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने आढ़तियों और लोगों की सुविधा के लिए कम से कम चार शौचालय बनाने की जरूरत बताई थी। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed