फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people died due to corona virus in Chandigarh and Mohali, 282 infected

चंडीगढ़ और मोहाली में कोरोना से चार की मौत, ट्राइसिटी में 282 नए संक्रमित मिले

Sat, 05 Dec 2020 10:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four people died due to corona virus in Chandigarh and Mohali, 282 infected
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

ट्राइसिटी में शनिवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 282 नए मरीज मिले हैं। कोरोना से मरने वाले किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। चंडीगढ़ और मोहाली में दो-दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पंचकूला में मौत का कोई केस न आने से राहत है। चंडीगढ़ में 98, मोहाली में 100 और पंचकूला में 84 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में दो बुजुर्गों सेक्टर-23 निवासी 94 वर्षीय महिला और सेक्टर-47 निवासी 74 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 98 संक्रमित मिलने के साथ 141 लोगों को ठीक होने पर शहर के अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। शहर में कोरोना से अब तक 289 लोगों की मौत हो चुकी है, 17926 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन



नए संक्रमितों में मनीमाजरा में सात, मलोया में तीन, दड़वा में चार, सेक्टर-56 में पांच, सेक्टर-49 में पांच, सेक्टर-46 व 47 में 6-6 सामने आए हैं। सेक्टर दो, सात, नौ, 14, 15, 16 में भी कोरोना के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में 100 नए केस सामने आए
मोहाली जिले में कोरोना से दो और लोगों की जान चली गई। वहीं, 100 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 290 पर पहुंच गया है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2256 पहुंच गई हैं। शनिवार को जिन दो लोगों की कोरोना महामारी की वजह से मौत हुई है, उसके बारे में जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।

बताया जा रहा है कि वह पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। बूथगढ़ में एक, डेराबस्सी में 7, घडुआं में 11, खरड़ में 14, कुराली में एक और मोहाली में 56 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 16168 हैं। इनमें से 13622 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं, जबकि अभी केस 2256 सक्रिय हैं और 290 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंचकूला में 84 नए मरीज आए
शनिवार को कोरोना संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 78 कोरोना संक्रमित पंचकूला के हैं। इनमें 44 पुरुष और 34 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। पंचकूला में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 92.90 फीसदी हो गया है। जिले में अब तक 131 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से औसतन 700 टेस्ट रोजाना किए जा रहे हैं।


यह टेस्ट कोरोना टेस्ट के लिए बनाए केंद्रों के माध्यम से हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 92.90 फीसदी पर आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। शनिवार को जिले में सबसे ज्यादा कालका में 10 केस सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed