फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 months ago India also released two pak soldiers From Hussainiwala border

चार महीने पहले भारत ने भी छोड़े थे दो पाक रेंजर, 24 घंटे में सम्मान के साथ भेजा था वतन

Sat, 02 Mar 2019 10:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
4 months ago India also released two pak soldiers From Hussainiwala border
पाक रेंजर

पाकिस्तान से भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वतन वापस लौट आए हैं। पूरा देश उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हालांकि आपको भी बता दें कि चार महीने पहले भारत ने भी 24 घंटे के अंदर दो पाक रेंजरों को छोड़ चुका है। 30 अक्टूबर 2018 को भारतीय सीमा पर दो पाक रेंजर पकड़े गए थे। भारत ने उसी दिन शाम को अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर के रास्ते सम्मान के साथ पाक को सौंपा था।

विज्ञापन


दोनों रेंजर फिरोजपुर बॉर्डर रेंज के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी दोना तेलु मल के पास भारतीय सीमा में घूमते हुए पकड़े गए थे। दोनों रेंजरों की पहचान सिराज अहमद व मुमताज खान (30 बलौच रेजीमेंट के रेंजर) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


दोनों से पाक करेंसी, पाक आर्मी का पहचान पत्र व मोबाइल फोन बरामद हुए थे। पाक अधिकारियों ने बीएसएफ अधिकारियों को दो रेंजरों के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग हुई और रेंजरों को पाक अधिकारियों के हवाले किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारती सीमा में घूमते पकड़े गए दोनों रेंजरों ने खुद को 30 बलौच रेजीमेट का रेंजर बताया था। पूछताछ के दौरान दोनों रेंजरों ने बताया था कि वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे, उनकी रेजीमेंट हाल ही में पंजाब के जिला फिरोजपुर से सटी पाक सीमा पर तैनात हुई है। 


उनके अधिकारियों ने उन्हें सरहद पर बने पाक बंकरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख और सतलुज दरिया में से मछली पकड़ने वालों को रोकने के लिए तैनात किया था। वह कार्य करते वक्त गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। जैसे ही उन्हें बीएसएफ ने चेतावनी दी वह वहीं पर बैठ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed