{"_id":"5c7a10d4bdec224bc62b64f0","slug":"4-months-ago-india-also-released-two-pak-soldiers-from-hussainiwala-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने पहले भारत ने भी छोड़े थे दो पाक रेंजर, 24 घंटे में सम्मान के साथ भेजा था वतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने पहले भारत ने भी छोड़े थे दो पाक रेंजर, 24 घंटे में सम्मान के साथ भेजा था वतन
Sat, 02 Mar 2019 10:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
पाक रेंजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वतन वापस लौट आए हैं। पूरा देश उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हालांकि आपको भी बता दें कि चार महीने पहले भारत ने भी 24 घंटे के अंदर दो पाक रेंजरों को छोड़ चुका है। 30 अक्टूबर 2018 को भारतीय सीमा पर दो पाक रेंजर पकड़े गए थे। भारत ने उसी दिन शाम को अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर के रास्ते सम्मान के साथ पाक को सौंपा था।
विज्ञापन
दोनों रेंजर फिरोजपुर बॉर्डर रेंज के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी दोना तेलु मल के पास भारतीय सीमा में घूमते हुए पकड़े गए थे। दोनों रेंजरों की पहचान सिराज अहमद व मुमताज खान (30 बलौच रेजीमेंट के रेंजर) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
दोनों से पाक करेंसी, पाक आर्मी का पहचान पत्र व मोबाइल फोन बरामद हुए थे। पाक अधिकारियों ने बीएसएफ अधिकारियों को दो रेंजरों के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग हुई और रेंजरों को पाक अधिकारियों के हवाले किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भारती सीमा में घूमते पकड़े गए दोनों रेंजरों ने खुद को 30 बलौच रेजीमेट का रेंजर बताया था। पूछताछ के दौरान दोनों रेंजरों ने बताया था कि वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे, उनकी रेजीमेंट हाल ही में पंजाब के जिला फिरोजपुर से सटी पाक सीमा पर तैनात हुई है।
उनके अधिकारियों ने उन्हें सरहद पर बने पाक बंकरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख और सतलुज दरिया में से मछली पकड़ने वालों को रोकने के लिए तैनात किया था। वह कार्य करते वक्त गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। जैसे ही उन्हें बीएसएफ ने चेतावनी दी वह वहीं पर बैठ गए थे।