फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 family member killed in punjab road accident

पंजाब: सड़क हादसे में चार की मौत

Tue, 23 Sep 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 23 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
4 family member killed in punjab road accident

थाना मत्तेवाल के अधीन आते गांव बोपाराए के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक जेन कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक 18 साल की युवती ज्योति गंभीर घायल हो गई।

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान अजीत सिंह (45), उसकी पत्नी बबली (43), बेटा विजय कुमार (17) और भतीजे करण (12) के तौर पर हुई है। ये सभी कादियां के रहने वाले हैं।

घर से दरबार साहिब में रविवार रात को माथा टेकने के लिए आए थे और सुबह करीब चार बजे वापस जा रहे थे। अजीत सिंह कादिया में कबाड़ की दुकान करता है। अकसर महीने में एक-दो बार दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आते हैं।

विज्ञापन

गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई

4 family member killed in punjab road accident

अजीत सिंह रविवार रात को भी वह अपनी जेन कार में पूरे परिवार के साथ यहां पर आए। रात को माथा टेकने के बाद यहीं पर रुक गए और सुबह चार बजे दोबारा से माथा टेक और स्नान करने के बाद घर वापस जाने के लिए निकल पड़े।

जब वे मेहता रोड बोपाराए के गांव के पास पहुंचे तो गाड़ी चला रहे अजीत सिंह को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

उसकी बेटी ज्योति गंभीर जख्मी हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच कर रहे एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed