फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3d sholey craze in city beautiful

सिटी ब्यूटीफुल के मॉल्स में ठंडे रहे थ्री-डी के 'शोले'

Sat, 04 Jan 2014 10:25 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jan 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
3d sholey craze in city beautiful
रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित 1975 की ‘शोले’ का थ्री-डी वर्जन काफी मेहनत से बनाया गया है मगर पहले दिन चंडीगढ़ में इसे उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिले।
विज्ञापन


धूम के रहते ज्यादातर मल्टीप्लैक्स ने वैसे भी दो से तीन शो ही इस फिल्म के लिए रखे थे। उनमें भी करीब-करीब आधी सीटें खाली रहीं। अब वीकेंड पर अच्छे दर्शकों की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


थ्री-डी का मजा अलग
पहले दिन थ्री-डी शोले देखने वालों में गीतकार एस राकेश भी रहे। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब मैं चंडीगढ़ के बिना डोलबी साउंड सिस्टम में शोले देखने गया था। लगभग 38 साल बाद आज 3-डी में इसे देखने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मजा ही कुछ और है। मैं हेमा मालिनी का फै न हूं और आज आंखों के इतनी पास उन्हें देखकर अच्छा लगा। खरड़ निवासी राजीव के मुताबिक शोले का जवाब नहीं।

फिल्म के 25 साल पूरे होने पर जब शोले को डोलबी साउंड मे रिलीज किया था तब भी मैं इसका शो देखने आया था और आज 3-डी का शो भी और अभी अपने दोस्तों के साथ इसे दोबारा देखने आउंगा।

मुझे शोले के 3-डी में आने की खबर पिछले साल ही मिल गयी थी तबसे इसी इंतजार में था की इसे 3-डी में देखूं।    
साठ फीसदी तक दर्शक
हालांकि सिनेमा मैनेजरों का दावा है कि थ्री-डी शोले को पहले दिन साठ फीसदी तक दर्शक मिले। एफआर के असिस्टेंट मैनेजर मनजीत सिंह और डीटी मॉल के रोहित भारद्वाज के अनुसार पहले दिन शो में पचास से साठ फीसदी तक दर्शक रहे। शनिवार और रविवार को यह फिल्म और बेहतर करेगी, इसकी पूरी उम्मीद है।


मिस्टर जो भी करवालो को नहीं मिले दर्शक
थ्री-डी शोले के साथ ही रिलीज हुई अरशद वारसी की फिल्म मिस्टर जो भी करवालो को तो नाममात्र दर्शक ही मिले। शुक्रवार को पहले ही दिन पिकाडली स्क्वेयर ने फिल्म के सभी शो रद्द कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed