{"_id":"64cf59685df8f2c12f046055","slug":"38-year-old-man-killed-in-road-accident-in-charkhi-dadri-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पत्थरों से भरे डंपर ने मारी टक्कर, बाइक को 40 फुट घसीटा, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पत्थरों से भरे डंपर ने मारी टक्कर, बाइक को 40 फुट घसीटा, व्यक्ति की मौत
Sun, 06 Aug 2023 02:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:04 PM IST
सार
जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के भाई धर्मबीर के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक डंपर चलाने का काम करता था और शनिवार रात को खाना खाने के बाद अपने गांव से बिरही कलां क्रेशर जोन में अपने डंपर के पास जा रहा था।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बैठे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के बिरही कलां क्रेशर जोन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार रात्रि करीब आठ बजे क्रेशर जोन में हुए हादसे में पत्थरों से भरा डंपर बाइक को 40 फुट दूरी तक घसीटते ले गया। इस कारण बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हंसावास कलां निवासी मुकेश रात को खाना खाने के बाद बाइक पर सवार होकर क्रेशर जोन में डंपर के पास जा रहा था। जब वह क्रेशर जोन के पास पहुंचा तो सामने से पत्थरों से भरे आ रहे डंपर ने सीधी टक्कर मार दी और बाइक को घसीटता हुआ 40 फुट दूर ले गया।
विज्ञापन
हादसे में 38 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक के भाई धर्मबीर के बयान पर अज्ञात डफर चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक के भाई धर्मबीर के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक डंपर चलाने का काम करता था और शनिवार रात को खाना खाने के बाद अपने गांव से बिरही कलां क्रेशर जोन में अपने डंपर के पास जा रहा था।