फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   372 IO not suspended even after three days of ordered given by Anil Vij

Haryana News: आदेश के तीन दिन बाद भी 372 आईओ निलंबित नहीं, अनिल विज नाराज, अधिकारियों को चेताया

Thu, 26 Oct 2023 09:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 09:28 PM IST
सार

अनिल विज ने 23 अक्तूबर को 372 जांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश दिया था। इसके बाद यह फाइल डीजीपी शत्रुजीत कपूर के पास पहुंची और 25 अक्तूबर को उन्होंने आदेश पर मुहर लगाई और इसे सभी एसपी को भेज दिया लेकिन गुरुवार दोपहर तक गृह मंत्री के पास निलंबन को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई।

विज्ञापन
372 IO not suspended even after three days of  ordered given by Anil Vij
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

372 जांच अधिकारियों (आईओ) के निलंबन का आदेश देने के तीन दिन बाद भी पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाने पर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज नाराज हैं। गुरुवार को उन्होंने डीजीपी, एडीजीपी, आईजी समेत सभी पुलिस आयुक्तों व एसपी को वायरलेस पर लिया और सख्त निर्देश दिया कि उन्हें गुरुवार शाम तक सभी 372 आईओ के निलंबन का आदेश हर हाल में चाहिए। विज ने चेताया है कि निलंबन आदेश के काम में किसी प्रकार की लापरवाही कतई सहन नहीं होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


उधर, विज के सख्त रवैये को देखते हुए एसपी धड़ाधड़ कर्मचारियों के निलंबन में जुट गए हैं। देर शाम तक मंत्री को निलंबित कर्मियों की सूची नहीं सौंपी जा सकी। विज ने 23 अक्तूबर को 372 जांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश दिया था। इसके बाद यह फाइल डीजीपी शत्रुजीत कपूर के पास पहुंची और 25 अक्तूबर को उन्होंने आदेश पर मुहर लगाई और इसे सभी एसपी को भेज दिया लेकिन गुरुवार दोपहर तक गृह मंत्री के पास निलंबन को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई। इसी कारण विज ने सभी पुलिस अधिकारियों को लाइन पर लेकर अपडेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से अधिक लंबित अन्य केसों में भी कार्रवाई का आदेश

विज ने निर्देश दिया कि इन 372 जांच अधिकारियों के अलावा जिन भी अन्य केसों में एक साल से लंबित किसी जांच अधिकारी की संलिप्तता है, उस जांच अधिकारी को भी निलंबन सूची में डालें। इतने मामलों का लंबित होना पुलिस विभाग की तस्वीर को दर्शाता है, इसे हमें सुधारना है ताकि लोगों को न्याय मिलें। विज ने कहा कि एक डीएसपी दहेज के एक मामले में पांच साल से उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। उसे भी निलंबित किया गया है।

 

निलंबन के आदेश खुश होकर नहीं दिए, बल्कि दुखी होकर इस कार्य को किया है। वे खुद अंबाला में रात को दो-दो बजे तक जनता दरबार लगाकर पीड़ित लोगों की शिकायतों को सुनते हैं, जिनमें से अधिकतर शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित होती हैं। 372 जांच अधिकारियों को निलंबित करने की इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार देश में हुई है। मेरी जनता के प्रति जवाबदेही है। मेरे पास गृह विभाग है और लोगों को न्याय मिले, यह मेरा दायित्व भी है। - अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed