फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   37 trains canceled after Punjab government not given security clearance

पंजाब सरकार ने नहीं दी सिक्योरिटी क्लीयरेंस, रेलवे ने रद्द की 37 ट्रेनें, कई के रूट भी बदले

Sat, 20 Oct 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Sat, 20 Oct 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
37 trains canceled after Punjab government not given security clearance
डेमो - फोटो : डेमो

अमृतसर में घटित रेल दुर्घटना के बाद पंजाब सरकार ने रेलवे को सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं दी। इस पर रेलवे ने फिरोजपुर डिवीजन से चलने और अंबाला डिवीजन से आने वाली 37 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। पंद्रह ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। बारह ट्रेनों को उनके निश्चित स्टेशनों की बजाए अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। रद्द की गई ट्रेनों में 10 एक्सप्रेस, 27 पैसेंजर गाड़ियां शामिल है। यह जानकारी देते हुए रेल डिवीजन फिरोजपुर के एडीआरएम नरेश कुमार वर्मा ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हादसे की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


एडीआरएम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अमृतसर में हुए हादसे में करीब 59 लोगों की मौत हुई हैं और 48 घायल हुए हैं, हालांकि इस संख्या में बदलाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि हादसे में रेलवे की किसी प्रकार से कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है, फिर भी हादसे की आंतरिक जांच की जा रही है।

विज्ञापन

37 trains canceled after Punjab government not given security clearance
डेमो - फोटो : डेमो

एक सवाल के जवाब में वर्मा ने बताया कि हादसे के दूसरे दिन भी जालंधर-अमृतसर रेल सेक्शन पर ट्रेन चलाने के लिए पंजाब सरकार ने रेलवे को सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं दी। इस पर ट्रेनों का परिचालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे परिचालन करने के लिए तैयार है। पंजाब सरकार से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलते ही ट्रेनों परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के डिवीजनल आपरेटिंग मैनेजर भूपिंदर भाटिया ने बताया शनिवार शाम चार बजे तक अमृतसर-जालंधर सेक्शन के बाधित होने को देखते हुए इस दौरान वहां से गुजरने वाली 27 पैसेंजर ट्रेनों व 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। 12 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने के साथ ही 15 गाड़ियों को बदले रूट से चलाया जा रहा है।

हादसे के बाद से रेलवे पूरी तरह से सक्रिय है, एक ओर जहां घटना स्थल की ओर दिल्ली से लेकर मंडल के उच्च अधिकारी रवाना हुए, वहीं दूसरी और मंडल दफ्तर में अधिकारी पूरी रात जागते हुए घटना पर नजर लगाए रहे। कंट्रोल रूम में अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed