फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35000 Litres Of Illegal ENA Worth 3.5 Cr Seized In Punjab

गिरोह का पर्दाफाश: राजपुरा के पास 35000 लीटर ENA लदा टैंकर जब्त, अवैध शराब बनाने में होता था इस्तेमाल

Fri, 02 Sep 2022 11:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 11:32 PM IST
सार

टीमों ने बनूड़ के नजदीक टैंकर को रोकने पर पाया कि टैंकर का ट्रांसपोर्टर, गोवा जाने वाले ईएनए में से कुछ ईएनए राजपुरा में चोरी से बेचता था और बाकी खेप एक मध्यस्थ द्वारा चंडीगढ़ के बॉटलिंग प्लांटों को बेचता था।

विज्ञापन
35000 Litres Of Illegal ENA Worth 3.5 Cr Seized In Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आबकारी विभाग और पटियाला जिला पुलिस ने साझे ऑपरेशन में पंजाब और पड़ोसी राज्यों में एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) की तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से 35,000 लीटर ईएनए से भरा एक टैंकर जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। आबकारी और कराधान मंत्री ने इस बरामदगी के बाद आबकारी विभाग को निर्देश दिया है कि वह इस मामले से संबंधित सभी कड़ियों की गहराई से जांच करें, जिससे ईएनए के सप्लायरों और प्राप्तकर्ताओं का पर्दाफाश किया जा सके। 

विज्ञापन


उधर, आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीमों ने देखा कि एक टैंकर ने राजपुरा पहुंचने के बाद अपना रूट बदलकर राजपुरा-चंडीगढ़ रोड कर लिया। टीमों ने बनूड़ के नजदीक टैंकर को रोकने पर पाया कि टैंकर का ट्रांसपोर्टर, गोवा जाने वाले ईएनए में से कुछ ईएनए राजपुरा में चोरी से बेचता था और बाकी खेप एक मध्यस्थ द्वारा चंडीगढ़ के बॉटलिंग प्लांटों को बेचता था। 2000 लीटर ईएनए की खेप, जो 22 अगस्त को खन्ना में जब्त की गई थी, इसी गिरोह द्वारा ही अमृतसर की एक पार्टी को बेची गई थी। 
विज्ञापन


वह पार्टी आगे इससे अवैध शराब तैयार करती थी। यह गिरोह पंजाब में और भी कई असामाजिक तत्वों को चोरी की ईएनए बेचने में शामिल था। उन्होंने बताया कि मुलजिम ट्रांसपोर्टर जवाहर सिंह उसके साथी संजीव कुमार, निशांत, वरिंदर चौहान और गुरचरण सिंह के खिलाफ पटियाला जिले के बनूड़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed