फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35 Policemen and 27 people will be honored on Republic Day in chandigarh

Chandigarh: गणतंत्र दिवस पर 35 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, विशिष्ट सेवा के लिए 27 को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Thu, 25 Jan 2024 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन ने आईजी राजकुमार सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर और डीएसपी साइबर ए. वेंकेटेश को गोल्ड प्रशस्ति डिस्क देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीएसपी उदयपाल सिंह, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह धालीवाल और इंस्पेक्टर कुलवीर कौर को सिल्वर प्रशस्ति डिस्क देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
35 Policemen and 27 people will be honored on Republic Day in chandigarh
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस - फोटो : फाइल

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें सिपाही से लेकर आईजी तक के 35 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं यूटी प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों, डॉक्टरों, अध्यापकों, खिलाड़ियों व अन्य को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। प्रशासन ने ऐसे 27 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में अलग छाप छोड़ी है।
विज्ञापन


आईजी, एसएसपी और डीएसपी को मिलेगा गोल्ड प्रशस्ति डिस्क
पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन ने आईजी राजकुमार सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर और डीएसपी साइबर ए. वेंकेटेश को गोल्ड प्रशस्ति डिस्क देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीएसपी उदयपाल सिंह, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह धालीवाल और इंस्पेक्टर कुलवीर कौर को सिल्वर प्रशस्ति डिस्क देने के आदेश दिए हैं। ब्रान्ज प्रशस्ति डिस्क के लिए इंस्पेक्टर लखवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर बबीता, एएसआई मुनीष कुमार और सिपाही इशब खान का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने पुलिस मेडल के लिए एएसआई दुर्जन सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर भरत सिंह, सब इंस्पेक्टर रेशम सिंह, सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह, सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सत्यवान, एएसआई नरेंद्र कुमार, एएसआई दर्शन कौर, एएसआई जरनैल सिंह, एएसआई सतपाल सिंह, एएसआई सुमिर कुमार, एएसआई डिप्टी सिंह, हेड कांस्टेबल जगरूप सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश शर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमारी, हेड कांस्टेबल मनीषा, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, हेड कांस्टेबल सतविंदर कौर, सीनियर कांस्टेबल दीपा रानी, सीनियर कांस्टेबल समुंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल मुकेश कुमार का चयन किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी प्रवीर रंजन के निजी सचिव रवि कुमार भी विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

प्रशासन की सूची में डॉक्टर से लेकर चपरासी तक
यूटी प्रशासन ने ऐसे 27 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में अलग छाप छोड़ी है।

प्रशासन की ओर से तैयार सूची में जीएससीएच-32 की सीनियर रेजिडेंट डॉ. चाहत भाटिया, जीएससीएच-32 के प्रो. सर्बमीत सिंह लेहल, जीएमएसएच-16 के साइकोथैरेपिस्ट नितिन परुथी, आयुष विभाग में चपरासी अमरजीत सिंह, लिपिक प्रिंस शर्मा, पेक में डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन प्रमुख प्रो. अरुण कुमार सिंह, पीजीजीसी कॉलेज फॉर गर्ल्स-42 में संस्कृत के प्रो. लखवीर सिंह, जेबीटी विभा जीएचएस-52, फॉरेस्ट गार्ड कुलवीर सिंह गिल, साइंटिस्ट-बी पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ सुशील डोगरा, सहायक अभियंता सतविंदर सिंह, एरिया इंवेस्टिगेटर सीनियर टाउन प्लानिंग विभाग गगनदीप कौर, जूनियर असिस्टेंट डीसी ऑफिस भाग चंद, चपरासी एस्टेट ऑफिस गुरमीत सिंह, आबकारी एवं कराधान विभाग से चंदनप्रीत कौर, प्रोटोकॉल अधिकारी हॉस्पिटैलिटी चंडीगढ़ साहिल शर्मा के अलावा सरिता गोडवानी कंसल्टेंट सीबीएंडबीसी पोषण अभियान, अनूप शर्मा चालक नंबर 233 सीटीयू को सम्मानित किया जाएगा।

समाजसेवा के लिए महक सिंह हाउस नंबर 3033 सेक्टर-27डी और डॉ. दीक्षा वशिष्ठ हाउस नंबर 521 सेक्टर-15ए, कला एवं संस्कृति के लिए डॉ. समीरा कौसर हाउस नंबर 521 सेक्टर-15 ए, खेल में प्रार्थना भाटिया हाउस नंबर 5067-3 एमसी मनीमाजरा को सम्मानित किया जाएगा। 


वहीं, लोकसेवा क्षेत्र में मार्केट डीलर एसोसिएशन सेक्टर-18डी के प्रधान शॉपकीपर एसोसिएशन किरण थिएटर ब्लॉक 22डी के प्रधान परवीन दुग्गल, ब्राइट ट्रेडर्स वेल्फेयर एसोसिएशन-23 सी के प्रधान मनोज बजाज को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ एनेस्थीसिया पीजीआई डॉ. राजीव चौहान और स्टेशन फायर अफसर नरेश कुमार व जगतार सिंह के साथ नगर निगम चंडीगढ़ के स्टेशन फायर अफसर लाल बहादुर को बहादुरी के क्षेत्र में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed