{"_id":"6007df9c7bf6ef1431337f49","slug":"35-ndps-cases-filed-and-765-kg-intoxicant-seized-in-haryana-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एनडीपीएस के 35 मामले दर्ज, 765 किलो मादक पदार्थ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एनडीपीएस के 35 मामले दर्ज, 765 किलो मादक पदार्थ जब्त
Wed, 20 Jan 2021 01:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा पुलिस ने साल 2020 में एनडीपीएस के 35 मामले दर्ज किए और आरोपियों के कब्जे से 765 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए। अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय पर मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में मिली गुप्त सूचनाओं के परिणामस्वरूप 36761 नशीली गोलियां/कैप्सूल भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि 286 लोगों ने बिना किसी भय के अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय के टोल-फ्री नंबर, मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों के तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस से साझा की। देश के उत्तरी क्षेत्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ में नशे के बढ़ते खतरे से संयुक्त रूप से निपटने के प्रयास के तहत पंचकूला में एक केंद्रीकृत ड्रग सचिवालय की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 764 किलोग्राम गांजा, 208 ग्राम हेरोइन, 53 ग्राम स्मैक, 870 ग्राम चरस, 131 ग्राम अफीम और 36761 प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किए। फरवरी 2020 में सिरसा जिले में अभियुक्तों के कब्जे से 27600 नशीले कैप्सूल और 8000 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गईं। रोहतक में पुलिस ने अप्रैल में 41 किलो गांजा बरामद किया, जबकि जुलाई 2020 में जिला पलवल में 619 किलोग्राम 450 ग्राम गांजे की बड़ी खेप जब्त की गई। जींद जिले में 60 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
यहां दे सकते हैं सूचना
डीजीपी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग सप्लाई नेटवर्क या अन्य कोई जानकारी है, वह टोल-फ्री नंबर 1800-180-1314, मोबाइल नंबर 7087089947 और लैंडलाइन नंबर 01733-253023 पर पुलिस के साथ साझा कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।