फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   342 people lost their lives in Chandigarh in two and a half years

Chandigarh News: चंडीगढ़ में ढाई साल में 342 लोगों ने जान दी

Sun, 10 Sep 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
342 people lost their lives in Chandigarh in two and a half years
चंडीगढ़। बीते ढाई साल में चंडीगढ़ में 342 लोगों ने आत्महत्या की। इनमें 244 पुरुष और 98 महिलाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि आत्महत्या करने वालों में युवाओं की संख्या (18 से 30 वर्ष) सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया व स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल, नशा, अकेलापन, तलाक, शादी न होना, संतान न होना और ब्रेकअप जैसी समस्याएं युवाओं में तनाव बढ़ा रहीं हैं, जिसकी वजह से वह घातक कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, बीते वर्ष चंडीगढ़ में 43 युवकों (18 से 30 वर्ष) ने जान दी थी लेकिन इस वर्ष शुरुआती छह महीनों में ही 35 युवक जान गंवा चुके हैं। वहीं, पिछले वर्ष इस आयु वर्ग में 25 लड़कियों ने आत्महत्या की थी जबकि इस वर्ष जून तक 13 मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2022 में कुल 91 पुरुषों ने आत्महत्या की थी जबकि इस वर्ष जून तक 69 मामले आ चुके हैं। वहीं, बीते वर्ष 40 महिलाओं ने अपनी जान दी थी और इस वर्ष जून तक 22 महिलाएं आत्महत्या कर चुकीं हैं। वर्ष 2021 और 2022 में आत्महत्या के प्रयास के दो-दो मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस वर्ष 30 अगस्त तक ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

आंकड़े बतात हैं कि वर्ष 2021 में 14 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे ने आत्महत्या नहीं की, जबकि वर्ष 2022 में दो बच्चों ने जान दी। इस वर्ष 30 जून तक ऐसा कोई मामला नहीं है। वर्ष 2021 में 14 से 18 वर्ष के के पांच किशोरों ने आत्महत्या की। वर्ष 2022 में ऐसा एक मामला सामने आया और इस वर्ष 30 जून तक दो किशोरों ने आत्महत्या की है। वहीं, वर्ष 2021 में 18 से 30 वर्ष के 36, वर्ष 2022 में 43 और इस वर्ष 30 जून तक 35 युवकों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 30 से 45 वर्ष के आयु वर्ग में वर्ष 2021 में 26, वर्ष 2022 में 31 और इस वर्ष 30 जून तक 26 व्यक्तियों ने आत्महत्या की। वहीं, 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में वर्ष 2021 में 14, 2022 में 12 और इस वर्ष 30 जून तक पांच लोगों ने आत्महत्याएं कीं। 60 और उससे अधिक आयु वर्ग में वर्ष 2021 में तीन, वर्ष 2022 में दो और इस वर्ष 30 जून तक एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। ऐसे में वर्ष 2021 में कुल 84 पुरुषों ने, 2022 में 91 पुरुषों तथा इस वर्ष 30 जून तक 69 पुरुषों ने आत्महत्या की है। पुरुष और महिलाओं को मिलाकर वर्ष 2021 में 120, 2022 में 131 तथा इस वर्ष 30 जून तक 91 लोगों ने आत्महत्याएं कीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed