{"_id":"58444c354f1c1be021a863a5","slug":"34-lakh-of-old-currency-seized-from-the-the-hotel-in-sirsa-6-detained","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"34 लाख की नई करेंसी सहित 6 लोग दबोचे, 3 पंजाब के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 लाख की नई करेंसी सहित 6 लोग दबोचे, 3 पंजाब के रहने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस ने शनिवार रात को सिरसा शहर के हिसार रोड स्थित नायशा होटल पर छापा मारकर 34 लाख 66 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद की है। पुलिस ने करेंसी के साथ छह लोगों को हिरासत में लिया। ये लोग जिस गाड़ी में सवार होकर होटल में आए उस गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है जबकि एक गाड़ी भी जब्त की गई है। आरोपियों से पुलिस व आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। लाखों की नगदी के साथ पकड़े गए लोगों में तीन सिरसा के और तीन पंजाब के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार रोड पर हुडा चौक के नजदीक नायशा होटल में कुछ लोग बेनामी नई करेंसी के साथ बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर सीआईए इंस्पेक्टर राजेंद्र गोदारा ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। छापे में पुलिस को होटल से 34 लाख 66 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद हुई। पुलिस ने नई करेंसी के बारे में मौके पर पकड़े गए लोगों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
जब पुलिस टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पुलिस टीम नई करेंसी व सभी छह आरोपियों को अपने साथ सीआईए थाना में ले गई। इसके बाद में डीएसपी हैड क्वार्टर विजय कक्कड़ भी थाने में पहुंच गए। सीआईए ने नोटों की गिनती करके उन्हें सील कर दिया। रविवार सुबह रोहतक से आयकर विभाग की टीम भी थाने में पहुंची और आरोपियों से नई करंसी के बारे में विस्तार से पूछताछ की। आयकर अधिकारी उक्त लोगों से से पूछ रहे हैं कि भारी मात्रा में नई करेंसी कहां से लाई गई है। इसके अलावा ये भी पूछा जा रहा है कि ये लोग होटल में किस शख्स की पुरानी करेंसी लेने आए थे। सूत्रों के अनुसार 33 लाख रुपये की नई करेंसी जुटाना बिना बैंक अधिकारियों के संभव नहीं है।

ये लोग है हिरासत में
ये लोग है हिरासत में
पुलिस ने जिन छह लोगों को लाखों की नई करेंसी के साथ पकड़ा है उनमें निखिल हुडा निवासी अजय विहार कॉलोनी सिरसा, अशोक निवासी प्रीत नगर सिरसा, मोती सैनी निवासी भीम कॉलोनी सिरसा, देवेंद्र सिंह मोहाली, रणजीत सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब व जसविंद्र सिंह निवासी जीरकपुर पंजाब शामिल है।
दो हजार के नए नोट की शक्ल में 23 लाख
सीआईए द्वारा बरामद की गई नई करेंसी में 23 लाख 76 हजार रुपये 2000 के नए नोट की शक्ल में, 10 लाख 47 हजार 100-100 के नोट की शक्ल में तथा लगभग 43 हजार रुपये 50-50 रुपये की शक्ल में हैं।
आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगा
सीआईए ने बरामद करेंसी को सील करके आयकर विभाग अधिकारियों को सौंप दी है। आयकर अधिकारी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद आयकर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। सीआईए ने होटल में दबिश देने के बाद हर जगह की तलाशी ली लेकिन नई करेंसी और हिरासत में लिए लोगों के अवाला कुछ नहीं मिला। गुप्तचरों ने सूचना दी थी कि नायशा होटल में रात को नई करेंसी के बदले पुरानी करेंसी की बड़ी डील होने वाली है। छापेमारी करके करेंसी सहित मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया।
राजेंद्र गोदारा, इंचार्ज सीआईए, सिरसा।