{"_id":"5a81bc1e4f1c1b641f8b53f0","slug":"34-9-mm-rain-in-just-24-hours-in-chandigarh-weather-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में बरसा 34.9 मिमी पानी, दो दिन और बारिश के आसार, ठंडक भी बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में बरसा 34.9 मिमी पानी, दो दिन और बारिश के आसार, ठंडक भी बढ़ेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Rain
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सोमवार को बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई है। 24 घंटे के अंदर शहर में 34.9 मिमी. बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में 9.5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं कई जगह पेड़ गिरने की सूचना के बाद फायर विभाग की टीम पहुंची और पेड़ों को हटाया।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हावी होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। अब एक सप्ताह दिन और रात दोनों सर्द होंगे। चंडीगढ़ के मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी तक बारिश के आसार हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पास आए पश्चिमी विक्षोभ का असर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बना है। चक्रवाती हवाओं के कारण विक्षोभ का प्रभाव चंडीगढ़ में अधिक रहा है। तेज हवाओं के साथ रात में बारिश हुई है। पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है।

तेज हवाओं से कई जगह पेड़ गिरे
Chandigarh Rain
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं से कई जगह पेड़ गिरे
तेज हवाओं के कारण शहर में दो जगह पेड़ गिर गए। सेक्टर-18 में रेजीडेंशियल एरिया में दोपहर 12.10 बजे पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सेक्टर-46 की ग्रीन बेल्ट में एक पेड़ गिर गया।
इसकी सूचना फायर विभाग के पास दोपहर बाद 3.10 बजे आई। इसके अलावा सेक्टर-8, 7 के रेजीडेंशियल एरिया में पेड़ों की टहनियां टूट गईं। सोमवार को हवा चलने के बाद बारिश दिन भर होती रही। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि अभी 14 फरवरी तक बारिश होने के आसार हैं। यह बारिश पंजाब, हरियाणा में होगी।

यह रहेगा आगामी सात दिनों का तापमान
Chandigarh Rain
- फोटो : अमर उजाला
यह रहेगा आगामी सात दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान
13 फरवरी 19.0 8.0
14 फरवरी 18 7.0
15 फरवरी 17 7.0
16 फरवरी 17 8.0
17 फरवरी 18 7.0
18 फरवरी 19 6.0
19 फरवरी 17 7.0
दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान
13 फरवरी 19.0 8.0
14 फरवरी 18 7.0
15 फरवरी 17 7.0
16 फरवरी 17 8.0
17 फरवरी 18 7.0
18 फरवरी 19 6.0
19 फरवरी 17 7.0