फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3219 candidates appeared for PU UG Law entrance exam at 12 centers

Chandigarh News: 12 केंद्रों पर 3219 उम्मीदवारों ने दी पीयू यूजी लॉ की प्रवेश परीक्षा

Mon, 01 May 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
3219 candidates appeared for PU UG Law entrance exam at 12 centers
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को पीयू यूजी लॉ की प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस दौरान बीए-बीकॉम एलएलबी में दाखिले के लिए उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए कुल 3492 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिनमें से 3219 उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा 12 केद्रों पर करवाई गई। पीयू में आठ केंद्र बनाए गए थे। वहीं चार केंद्र पीयू के कॉलेजों में बनाए गए थे। परीक्षा सुबह की पारी में 10 से साढ़े 11 बजे तक आयोजित की। इस दौरान उम्मीदवारों ने बताया कि परीक्षा का पैटर्न थोड़ा कठिन था, कुछ प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

पीयू के तीन विभागों की 480 सीटों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा में 92.18 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थिति रहे। इस दौरान विभिन्न छात्र संगठन एनएसयूआई, सथ, इनसो, एबीवीपी, सीवाईएसएस के सदस्य परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



पीयू के इन विभागों में करवाया जाता है कोर्स

विभाग सीट
यूआईएलएस पीयू चंडीगढ़ बीए- एलएलबी - 180

यूआईएलएस पीयू चंडीगढ़ बीकॉम एलएलबी - 180
यूआईएल पीयू रीजनल सेंटर लुधियाना - 60

यूआईएलएस पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर - 60


90 मिनट में हल करने थे सौ प्रश्न
बीए-एलएलबी और बीकॉम एलएलबी के पेपर में सौ प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। पेपर को हल करने के लिए 90 मिनट का समय था। इसमें उत्तर गलत होने पर एक चौथाई नंबर काटा जाएगा। सौ में से 60 प्रश्न सामान्य ज्ञान और सामयिक घटनाओं, 20 एप्टीट्यूट ऑफ लॉ, 10 टेस्टिंग मेंटल एबिलिटी और अन्य 10 अंग्रेजी के थे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट
मेरिट लिस्ट के लिए बीए एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश परीक्षा के 50 प्रतिशत और अन्य वेटेज बारहवीं बोर्ड के अंकों की होगी। वहीं बीकॉम एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश परीक्षा के 50 प्रतिशत और अन्य वेटेज बारहवीं के अंकों की होगी, इसमें बारहवीं में कॉमर्स विषय होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed