{"_id":"5af2cecf4f1c1b87028b8de4","slug":"32-flights-closing-for-20-days-from-international-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 दिन तक बंद रहेंगी 32 फ्लाइट्स, जानिए कौन-कौन सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 दिन तक बंद रहेंगी 32 फ्लाइट्स, जानिए कौन-कौन सी
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 May 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे अपग्रेडेशन और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस थ्री) को अपडेट करने के लिए 20 दिन तक 32 फ्लाइट्स का संचालन बंद रहेगा। इस कारण डोमेस्टिक और इंटरनेशनल यात्रियों को असुविधा होगी। एयरपोर्ट पर इस डेवलपमेंट वर्क से जहां दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जाने वाले घरेलू यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद होने के बाद यात्रियों को इसके लिए दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट ही एकमात्र विकल्प बचेगा।
फ्लाइट्स का संचालन बंद होने से करीब एक लाख से अधिक यात्री प्रभावित होंगे। 12 से 31 मई के बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3600 फुट का रनवे तैयार किया जाएगा। इस दौरान रोजाना दिल्ली जाने वाली 17 फ्लाइट्स बंद रहेंगी। इसके बाद यात्रियों के लिए बस और ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सीटीयू की ओर से वोल्वो बस नहीं चलाई जा रही है। यात्रियों के लिए दिल्ली जाने को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल रोडवेज की वोल्वो बसें विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेंगी।
दिल्ली के अलावा पुणे, श्रीनगर, लेह, हैदराबाद, जयपुर और मुंबई की फ्लाइट बंद हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को देश के अन्य हिस्से की यात्रा करने के लिए दिल्ली से बुकिंग करवानी होगी। इस एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
वॉच आवर घटने के बाद यात्री हैं परेशान
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वाच आवर पिछले वर्ष अक्तूबर से घटा दिया गया है। पहले यह सुबह 7:25 से रात 9:35 बजे तक का था। अब इसे घटाकर सुबह 7:25 से दोपहर बाद 3:45 बजे तक कर दिया गया है। 3600 फुट रनवे की मरम्मत का काम रात में किया जा रहा है। इस कारण रात के समय फ्लाइट का संचालन आठ महीने से बंद है।
विदेश का सफर भी दिल्ली से
एयरपोर्ट से चलने वाली इंडिगो की दुबई और एयर इंडिया की शारजाह, बैंकाक की फ्लाइट्स भी बंद रहेगी। इसके बाद जिन यात्रियों को बाहर घूमने जाना होगा, उन्हें दिल्ली से फ्लाइट लेनी पडे़गी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनाडा और लंदन के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू होने में छह महीने का समय लग जाएगा।
रनवे अपग्रेड करने और आईएलए थ्री अपडेट करने के लिए 12 से 31 मई तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 250 यात्रियों की क्षमता वाले विमान उड़ान भर सकेंगे। इसके बाद लंदन, कनाडा सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की जाएगी।
- दीपेश जोशी, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया