फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 Domestic Flights stopped from chandigarh due to corona

परेशानी: कोरोना के कारण चंडीगढ़ से रुकी 32 घरेलू उड़ान, पांच शहरों से हवाई संपर्क टूटा  

Mon, 07 Jun 2021 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 03:01 PM IST
सार

कोरोना के कारण चंडीगढ़ से जोधपुर, देहरादून, लेह और जम्मू के लिए घरेलू उड़ान नहीं शुरू हो पाई। अभी चंडीगढ़ से दूसरे शहरों के लिए 10 घरेलू फ्लाइट ही चल रही हैं। 
 

विज्ञापन
32 Domestic Flights stopped from chandigarh due to corona
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना ने चंडीगढ़ से दूसरे शहरों के लिए जाने वाली 32 घरेलू उड़ानों पर ग्रहण लगा दिया है। गर्मियों में 35 के बजाय चंडीगढ़ से 44 घरेलू फ्लाइट चलनी थीं, लेकिन कोरोना काल में यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट के कारण अभी महज 12 फ्लाइट ही चल रही हैं। इनमें भी कुल्लू और धर्मशाला की एक-एक फ्लाइट यात्रियों की संख्या पर ही निर्भर हैं। बुकिंग के बाद यात्रियों की संख्या पूरी होने के बाद ही इन दोनों उड़ानों का संचालन किया जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 10 घरेलू फ्लाइट ही दूसरे शहरों के लिए रोजाना चल रही हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ, पटना, जयपुर, इंदौर, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे से संपर्क टूटा
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पांच शहरों से संपर्क टूट चुका है। इनमें लखनऊ, पटना, जयपुर, हैदराबाद, बंगलूरू, पुणे शामिल हैं। इसके अलावा इस साल गर्मियों में चार नए शहर चंडीगढ़ से हवाई यात्रा के जरिए जुड़ने वाले थे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण चार शहरों के लिए सीधे शुरू होने वाली उड़ानों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इनमें देहरादून, लेह, जोधपुर और जम्मू जैसे शहर शामिल हैं। 
विज्ञापन



चंडीगढ़ से दिल्ली और मुंबई के लिए सबसे कम हुईं फ्लाइट 
कोविड की दूसरी लहर से पहले जहां दिल्ली के लिए 12 और मुंबई के लिए 9 फ्लाइट चल रही थीं, अब दिल्ली के लिए 5 और मुंबई के लिए 3 ही उड़ान रह गई हैं। अगर दिल्ली की बात करें तो एयर इंडिया की सुबह 7.05 और सुबह 9.15 (छोटा एटीआर), सुबह 11.55 पर इंडिगो की, दोपहर 2.10 इंडिगो, दोपहर 3.25 विस्तारा की, शाम 5.20 पर इंडिगो की फ्लाइट चल रही है। जबकि मुंबई के लिए पहली फ्लाइट सुबह 11.30 बजे गो एयर, दूसरी विस्तारा 12.55 और तीसरी दोपहर 1.40 बजे इंडिगो की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि श्रीनगर के लिए पहले 4 फ्लाइट थीं, अब 2 रह गई हैं। ये दो फ्लाइट गो एयर की हैं, जो दिन में 12.20 और शाम 5 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरती हैं। इसके अलावा अहमदाबाद के लिए 4 फ्लाइट जाती थीं, अब गो एयर की महज एक फ्लाइट शाम 4.05 बजे चल रही है।  


दिल्ली के लिए शताब्दी से चलने वाले चुनें इन फ्लाइट का विकल्प 
कोरोना काल में यात्रियों की संख्या में लगातार कमी के चलते रेलवे ने कालका और चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली दोनों शताब्दी ट्रेनों को बंद कर दिया था। ऐसे में दिल्ली रोजाना दोपहर को जाने वाले यात्री विकल्प के रूप में इंडिगो की दिन में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए जाने वाली सुबह 11.55 बजे की फ्लाइट ले सकते हैं और वापसी में 5.20 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट से आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed