{"_id":"65241a60d1b514f611080dc5","slug":"31-terrorist-modules-busted-in-punjab-in-15-months-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: 15 महीने में बड़ी कामयाबी, 31 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 73 ड्रोनों को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: 15 महीने में बड़ी कामयाबी, 31 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 73 ड्रोनों को मार गिराया
Mon, 09 Oct 2023 09:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:39 PM IST
सार
आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा में पूरी मुस्तैदी से जुटी है। पंजाब में गैंगस्टर भी बड़ी चुनौती बने थे। इनसे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का छह अप्रैल 2022 को गठन किया था। अब तक 800 गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब पुलिस सीमा पर चल रहे नशा तस्करी के अलावा गैंगस्टरों और आतंकियों के खिलाफ भी जंग लड़ रही है। गत 15 महीने में पुलिस ने 31 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 197 आतंकियों और कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है। 73 ड्रोन मार गिराने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने उनसे 32 राइफल, 222 रिवॉल्वर/पिस्तौल, 9 टिफिन इंप्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं जबकि उनके कब्जे से 10.86 किलोग्राम आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक, 11 हैंड ग्रेनेड, 2 डिस्पोजल रॉकेट लॉन्चर, 73 ड्रोन और एक लोडेड रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड मिला है।
विज्ञापन
सोमवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा में पूरी मुस्तैदी से जुटी है। पंजाब में गैंगस्टर भी बड़ी चुनौती बने हुए थे। इनसे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का छह अप्रैल 2022 को गठन किया था। इसके बाद से फोर्स 800 गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने और छह को मारने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
इसी तरह पुलिस ने इन लोगों से 839 हथियार, आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल 171 वाहनों को बरामद करने के बाद 249 गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की जांच आगे की भी चल रही है। पुलिस के अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी संबंध अच्छे हुए हैं। इसका फायदा भी पुलिस को मिल रहा है।
विज्ञापन