{"_id":"63ea69ebe59d875e180347a2","slug":"31-railway-stations-of-punjab-select-in-amrit-bharat-yojana-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब के 31 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, अमृत भारत योजना में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब के 31 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, अमृत भारत योजना में चयन
Mon, 13 Feb 2023 10:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:22 PM IST
सार
मुताबिक रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पंजाब और चंडीगढ़ के मुख्य रेलवे स्टेशनों के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा है। बाकायदा इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने की तैयारी है। अमृत भारत स्टेशन योजना में पंजाब और चंडीगढ़ के 31 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2022-23 के तहत इनका पुनर्विकास कर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन
पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी के सवाल पर हाल ही में सदन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आशय की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पंजाब और चंडीगढ़ के मुख्य रेलवे स्टेशनों के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन
बाकायदा इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत मुख्यत: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए 462 करोड़, लुधियाना के लिए 472 करोड़ और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए 95.92 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इन रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंजाब राज्य और चंडीगढ़ के 31 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है। ये रेलवे स्टेशन चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर कैंट, अमतृसर, ब्यास, बठिंडा जंक्शन, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट, अबोहर, श्री आनंदपुर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर कैंट, गुरदासपुर, कोटकपूरा, कपूरथला, धुरी, ढंडारी कलां, मालेरकोटला, मुक्तसर, मोगा, मानसा, नंगल डैम, पटियाला, फगवाड़ा, पठानकोट सिटी, फिल्लौर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर, सरहिंद, होशियारपुर शामिल हैं।