फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   31 farmers unions of Punjab will not join Kisan Mahapanchayat at Jantar Mantar today

किसान महापंचायत आज: सोनीपत में केएमपी जीरो प्वाइंट पर जुटने लगे किसान, भारी सुरक्षा बल तैनात

Mon, 22 Aug 2022 11:11 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, सोनीपत/चंडीगढ़
अमर उजाला/संवाद, सोनीपत/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 11:11 AM IST
सार

भारतीय कियान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि यूनियन के बैनर तले किसान 25 व 26 अगस्त को करनाल स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे पर आज की महापंचायत में भाग लेने दिल्ली के जंतर-मंतर नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
31 farmers unions of Punjab will not join Kisan Mahapanchayat at Jantar Mantar today
सोनीपत में जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत की जा रही है। सोनीपत में केएमपी जीरो प्वाइंट पर किसान एकत्रित होने लगे हैं। ये सभी किसान संयुक्त किसान मोर्चा नेता अभिमन्यु कोहाड़ के साथ दिल्ली रवाना होंगे। 

विज्ञापन


किसानों का दिल्ली प्रवेश रोकने के लिए टीकरी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। यहां लोहे और सीमेंट के बैरिकेड्स लगाए गए हैं। चार थानों की पुलिस यहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रख रही है। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। अगर भारी संख्या में पंजाब से किसान दिल्ली पहुंचना शुरू हुए तो उनको रोकने के लिए रेत से भरे डंपर सड़क किनारे खड़े किए गए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये डंपर हाईवे निर्माण सामग्री को लेकर खड़े हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के कारण कुंडली सिंघु बॉर्डर पर नेशनल हाईवे 44 पर जाम के हालात बन गए हैं। सिंघु बॉर्डर पर सीआरपीएफ व दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। वाहन चालकों को जाम के चलते भारी परेशानी हो रही है। सोनीपत कुंडली एक्सप्रेसवे से भी किसानों का जत्था जंतर मंतर पर रवाना हुआ।

टीकरी बॉर्डर से हटी दिल्ली पुलिस

वहीं बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर से दिल्ली पुलिस हट गई है। झाड़ौदा बॉर्डर पर भी बेरिकेड हटा लिए गए हैं। किसान बेरोकटोक दिल्ली में आ जा रहे हैं। किसानों की सीमित संख्या को देखते हुए पुलिस ने यह ढील दी है। टीकरी बॉर्डर से नाकेबंदी हटा दी गई है। लोहे के बैरिकेड साइड में लगा दिए गए हैं। दिल्ली जा रहे किसानों ने कहा कि अब उन्हें कोई नहीं रोक रहा। अगर दिल्ली पुलिस रोकती तो यहीं बैठ जाते। अगर सरकार नहीं मानी तो फिर पक्के मोर्चे लग सकते हैं।



हालांकि इस प्रदर्शन से हरियाणा के भाकियू चढूनी गुट और पंजाब की 31 संगठनों ने दूरी बना ली है। दिल्ली में होने वाली महापंचायत में लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों को इंसाफ, बिजली बिल 2022 रद्द करने, गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने, चीनी मिल से गन्ने का बकाया भुगतान करने सहित अन्य मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद किसान राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जाएंगे। किसान नेताओं का कहना है कि करीब एक साल तक कुंडली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन को समाप्त करते हुए सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। 

भारतीय कियान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि यूनियन के बैनर तले किसान 25 व 26 अगस्त को करनाल स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे पर आज की महापंचायत में भाग लेने दिल्ली के जंतर-मंतर नहीं जाएंगे। 

दिल्ली पुलिस ने लगाया नाका तो लग सकता है जाम
कुंडली बॉर्डर क्षेत्र में निर्माण के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में दिल्ली में किसानों की महापंचायत के दौरान जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर आगे जाने दिया तो कुंडली क्षेत्र में जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में कुंडली पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed