फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 peoples killed in violance during jat protest: DGP of haryana

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की भेंट चढ़े 30 लोग

Fri, 26 Feb 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
30 peoples killed in violance during jat protest: DGP of haryana

जाट आरक्षण की मांग के नाम पर आंदोलन के बीच हरियाणा में बड़े पैमाने पर हुई उपद्रव की घटनाओं में 30 लोगों की जान गई। मौत की घटनाओं का यह सरकारी आंकड़ा है। हरियाणा पुलिस की ओर से मौत की घटनाओं की जिलेवार सूची तैयार की गई है।

विज्ञापन


इसके तहत सबसे ज्यादा 13 मौतें अकेले झज्जर जिले में हुईं। हरियाणा पुलिस ने हिंसा, लूटपाट, आगजनी और साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक 713 मामले दर्ज किए हैं। जबकि ऐसे मामलों में 133 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस के डीजीपी यशपाल सिंघल बताया कि ऐसे मामलों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में डीजीपी ने कहा कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। अलग-अलग जगहों पर हुईं हिंसक घटनाएं और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान यह मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में 12 गैरजाट, जबकि 18 जाट समुदाय के लोग शामिल हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा पुलिस उपद्रव से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है। इस दौरान घटना स्थलों से जरूरी सुबूत भी एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि वास्तविकता सामने आ सके।

मृतकों की जिलेवार सूची

झज्जर
1. कृष्ण पुत्र नत्थू राम निवासी एमपी माजरा, बेरी।
2. जयबीर पुत्र सतबीर निवासी महराना, झज्जर।
3. अजय पुत्र ईश्वर निवासी उलहाना, सोनीपत।
4. प्रवीन पुत्र सुभाष निवासी कबलाना, झज्जर।
5. प्रदीप पुत्र राम किशन निवासी देव कालोनी, झज्जर।
6. दिनेश पुत्र जवाहर सिंह निवासी माता गेट, झज्जर।
7. कृष्ण पुत्र देवी सिंह निवासी मौहल्ला छावनी, झज्जर।
8. रामचंद्र पुत्र हरी सिंह निवासी भूपनिया, बहादुरगढ़।
9. कृष्ण पुत्र बख्तावर निवासी मौहल्ला छावनी, झज्जर।
10. अनिल पुत्र सत्ते निवासी ढीगल।
11. अर्जुन पुत्र सुमेर सिंह निवासी अकहेड़ी मदनपुर, झज्जर
12. संदीप पुत्र सुंदर पाल निवासी अकहेड़ी मदनपुर, झज्जर
13. जय पुत्र धारे निवासी दुलहेड़ा, बहादुरगढ़

रोहतक
14. राहुल पुत्र राम कुमार निवासी मदीना, रोहतक।
15. मनजीत पुत्र जयभगवान निवासी, इंदिरा कालोनी, रोहतक।
16. नितिन पुत्र सुरेंद्र निवासी बाबरा मौहल्ला, रोहतक।
17. प्रदीप पुत्र रामफल निवासी भराण, महम।
18. रविंद्र पुत्र धर्म सिंह बोहर।

सोनीपत
19.बिक्रम पुत्र अशोक निवासी बाल्मिकी बस्ती, गोहाना।
20. सुमित पुत्र जयभगवान निवासी मल्लाह माजरा।
21. राजेश पुत्र सतबीर निवासी सिसान पाना शामडी, गन्नौर।
22. मंजीत पुत्र जयपाल निवासी गुमड, गन्नौर।
23. संजीत पुत्र जगबीर निवासी पांची, गन्नौर।
24. दिलबाग पुत्र ईश्वर निवासी पांची जाटान, गन्नौर।
25. कुलदीप पुत्र भरत सिंह निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी।
26. संजय पुत्र महासिंह निवासी बिन्दरोली, सोनीपत।

जींद
27. बीर सिंह निवासी छापर, सफीदों।
28. नवीन निवासी सफीदों।

कैथल
29. मौजी पुत्र जसपाल निवासी किलौड़, यमुनानगर।

हिसार

30. मिन्टू पुत्र पिरथी निवासी लालपुरा, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed