फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 lakh defrauded under the pretext of securing jobs abroad.

Chandigarh News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी

Fri, 09 Jan 2026 08:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
30 lakh defrauded under the pretext of securing jobs abroad.
अमृतसर। रंजीत एवेन्यू पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक युवती और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद दोनों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोबिन हंस के मुताबिक, भैणी राजपूतां गांव के वस्सन सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात बेरी गेट की रहने वाली स्तुति शर्मा से हुई थी, जो पेशे से ट्रैवल एजेंट थी। उसने वादा किया था कि वह उनके बेटे गुरसिमरन सिंह और बहू वीर कौर को यूके में नौकरी दिलवाएगी। इसके बदले में उसने 21 लाख रुपये की मांग की, जो बाद में घटकर 20 लाख 9 हजार रुपये हो गया। वस्सन सिंह ने पैसे दे दिए, लेकिन फिर स्तुति ने उनके फोन उठाना बंद कर दिया। जब पैसे लौटाने की मांग की, तो आरोपी ने धमकी दी कि जान से मार डालेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, रंजीत एवेन्यू पुलिस ने बसंत एवेन्यू निवासी अमरजीत सिंह की शिकायत पर गुरदासपुर निवासी हरपाल सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हरपाल सिंह ने अमरजीत को ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 10.72 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो नौकरी दी और न ही पैसे लौटाए। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed