फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Years Old Child Missed on Mohali Roads

3 साल के बच्चे ने पुलिस को घंटों दौड़ाया

Sun, 23 Nov 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 23 Nov 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
3 Years Old Child Missed on Mohali Roads

नानी से मिलने की जिद पर घर से निकले सवा तीन साल के एक बच्चे ने शनिवार सुबह पुलिस को मुश्किल में डाल दिया। बच्चा बीच अधर में नानी के घर का रास्ता भूल गया। इसी बीच उस पर एक राहगीर की नजर पड़ी, जो उसे थाना फेज-11 छोड़ गया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मुलाजिम बच्चे के परिजनों को ढूंढने के लिए गली-गली घूमते रहे। कई घंटे बाद पुलिस को आखिर में बच्चे की नानी भी रोती हुई मिली। पुलिस ने पूरी पड़ताल कर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

राहगीर ने बच्चे को थाना पहुंचाया

3 Years Old Child Missed on Mohali Roads

गांब कंबाली निवासी सवा तीन वर्षीय जसदीप सिंह शनिवार सुबह नानी के घर जाने की जिद कर रहा था। उसकी नानी महिंदर कौर फेज-11 में रहती हैं। सुबह करीब 10 बजे वह चुपके से नानी के घर जाने वाली सड़क पर निकल पड़ा। इस बात का घरवालों को नहीं पता चला।

बच्चा जब फेज-11 स्थित बावा व्हाइट हाउस के पास पहुंचा, तो वह नानी के घर जाने वाली सड़क भूल गया। इस दौरान वह घबराकर जोर-जोर से रोने लगा। इसी बीच वहां से जा रहे बाइक सवार गुरप्रीत सिंह की नजर उस पर पड़ी।

गुरप्रीत सिंह ने बच्चे के रोने की वजह पूछी, लेकिन वह बता नहीं पाया। इसके बाद उसने बच्चे को साथ लगती दुकान से चॉकलेट लेकर दी। बच्चे को बड़ी मुश्किल से चुप करवाया। वह बच्चे को लेकर थाना फेज-11 पहुंचा। उसने पुलिस को बच्चे के बारे में पूरी बात बताई।

नानी भी रोती हुई सड़क पर मिली

3 Years Old Child Missed on Mohali Roads

थाने के एसएचओ नवीनपाल सिंह लहल ने तुरंत मुलाजिमों की टीमें बनाईं, जो बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाने के लिए फेज-11 की छोटी-छोटी गलियों में कई घंटों घूमती रही। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों को बच्चे की नानी महिंदर कौर रोते हुए मिलीं।

जब पुलिस वालों ने महिला से रोने की वजह पूछी, तो उसने पूरी कहानी पुलिस को बताई। इसके बाद बच्चे की मां अनु और पिता हरिंदर सिंह को मौके पर बुलाया गया। पूरी वेरिफिकेशन करने के बाद बच्चों को परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed