{"_id":"577176a64f1c1b857d79b654","slug":"3-militants-infiltration-from-punjab-border-police-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीमा में 3 आतंकियों की घुसपैठ, पुलिस ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीमा में 3 आतंकियों की घुसपैठ, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सीमा में तीन आतंकियों के घुसपैठ की सूचना के बाद चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद चंडीगढ़ में बस स्टैंड, एंट्री प्वाइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब से आने वाली बसों और गाड़ियों चेकिंग की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाक बॉर्डर क्रॉस करने के बाद तीन आतंकी एक स्विफ्ट कार से पंजाब में दाखिल हुए हैं। इसके मद्देनजर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की आशंका है कि तीन आतंकी बनिहाल इलाके से पंजाब या दिल्ली की तरफ गए हैं। वह एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में हैं। सोमवार को सेक्टर 17 और 43 बस स्टैंड पर क्यूआरटी टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। पंजाब से आ रही बसों को रोककर एक एक यात्री की तलाशी ली गई। चंडीगढ़ के बॉर्डर एरिया पर भी सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक आतंकी के पास सुसाइड जैकेट होने का भी अंदेशा है।
विज्ञापन
एक गाड़ी शहर में दाखिल हुई है
एसपी सिक्योरिटी ईश सिंघल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि एक गाड़ी शहर में दाखिल हुई है। जिसमें आतंकी हो सकते हैं। उस गाड़ी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं। लेकिन सूचना के आधार पर शहर में गाड़ी को पकड़ने के लिए चेकिंग की जा रही है। एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन