फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 girls escaped from orphanage, Hisar News

आश्रम से भागी 3 लड़कियां, पकड़े जाने पर बोलीं- पति से मिलना था

Wed, 05 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 05 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
3 girls escaped from orphanage, Hisar News
आश्रम से भागी 3 लड़कियां - फोटो : Demo Pic
आश्रम से लड़कियां गायब होने की खबर मीडिया में आने के बाद राज्य बाल सरंक्षण अधिकार आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा ने मंगलवार को आश्रम का निरीक्षण किया।  उन्होंने लड़कियों से बातचीत कर आश्रम छोड़कर जाने का कारण भी पूछा। चेयरपर्सन ने  कहा कि आश्रम में सुरक्षा प्रबंध मजबूत किया जाए।
विज्ञापन


अनाथ आश्रम की तीन लड़कियां सोमवार की सुबह गायब हो गई थीं। दोपहर बाद लड़कियां सिरसा में एक पार्क में बरामद हुई थी। उन्होंने लड़कियों से पूछा कि अगर उन्हें आश्रम में किसी तरह की दिक्कत हो तो बताओ। लड़कियों ने किसी तरह की परेशानी होने से इंकार कर दिया। इन लड़कियों ने बताया कि वह अपने पति से मिलना चाहती थीं। इस कारण आश्रम छोड़कर निकली थीं। तीन में से दो नाबालिग लड़कियों ने शादी की हुई है।
विज्ञापन


नाबालिग होने के कारण अदालत के निर्देश पर लड़कियों को आश्रम में भेजा हुआ है। चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने कहा कि आश्रम में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। अधिकारी आश्रम में रहने वाले बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग करें। जिससे बच्चों में किसी प्रकार का भटकाव ना आए। बच्चे एक सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन के सामने भिड़ीं महिला अधिकारी

3 girls escaped from orphanage, Hisar News
DEMO PIC - फोटो : Demo Pic
उन्होंने आश्रम में रहे बच्चों से बातचीत करते हुए यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कामिनी मलिक, सीपीओ सुनीता यादव, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य जोतराम गुंदली, दौलत राम, जगदीश असीजा, विजय भृगु उपस्थित थे। 

चेयरपर्सन के सामने भिड़ीं महिला अधिकारी
आश्रम में चेयरपर्सन ज्योति बैंदा  के मुआयने के समय दो महिला अधिकारी आपस में भिड़ गई। महिला अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। जिसमें अधिकारियों ने करीब डेढ़ साल पहले की घटनाओं को निकालना शुरू कर दिया। ज्योति बैंदा ने दोनों को चुप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed