फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 ETT teacher arrested on the complaint of the Minister of Education

शिक्षा मंत्री की शिकायत पर 33 ईटीटी शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
3 ETT teacher arrested on the complaint of the Minister of Education
गिरफ्तार - फोटो : file photo

सेक्टर 39  स्थित पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के घर का घेराव कर रहे 33 ईटीटी शिक्षकों के खिलाफ ट्रैस पासिंग का केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 100 टीचरों ने सेक्टर 39 में प्रोटेस्ट किया था। इस दौरान वेे डॉ. चीमा के घर में घुस गए थे। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर से मिलकर शिकायत की थी कि पुलिस उनके घर में जबरन घुसने वाले टीचरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने रविवार को 33 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। इन 33 टीचरों में 12 महिला शिक्षक भी हैं। वहीं, दूसरी प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आरोपी लगाया कि सेक्टर 3 स्थित मोबाइल टावर से 51 दिन के बाद नीचे उतरने वाले शिक्षकों को पक्की नौकरी नहीं दी गई है। 

उनकी नियुक्ति कांट्रेक्ट बेस पर की है। जिसमें उसकी तनख्वाह 10, 400 रुपये है। वहीं,  यूटी पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से मामले कोई ढील नहीं बरती गई। जैसा कि पहले देखा गया है कि प्रदर्शनकारी टीचरों ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी और टावरों पर चढ़ गए थे।


इसी के चलते पुलिस संयम से काम कर रही थी। वहीं टीचरों की तरफ से प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण रूप  से चल रहा था। जैसे ही मामले में  शिकायत मिली केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed