{"_id":"53331bd7aec4d02e0033457689f03df0","slug":"3-days-short-notice-to-chandigarh-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ट्रेडर्स को बूथ सीलिंग का नोटिस, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ ट्रेडर्स को बूथ सीलिंग का नोटिस, रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 May 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रेडर्स को बूथ की सीलिंग के लिए दिए गए तीन दिन के नोटिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह ट्रेडर्स के लिए झटका है।
विज्ञापन
सीबीएम ने कहा कि किसी भी कार्रवाई के पहले कम से कम साठ दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए। सेक्टर-8, 9 और 11 के बूथ ओनर्स ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सीनियर पदाधिकारियों के साथ मिलकर चरचा की।
विज्ञापन
इन व्यापारियों का कहना है कि इस्टेट आफिस द्वारा मिसयूज और माइनर वायलेशन के मामले में सील करने के लिए साठ दिन का पर्याप्त समय और सुनवाई करनी चाहिए।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि इनमें से किसी भी आउटलेट पर क्या उल्लंघन है यह किसी को नहीं मालूम। इसमें से किसी भी आउटलेट पर कोई कुकिंग प्रोविजन नहीं था और अगले दो दिन तक छुट्टी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सिर्फ एक वर्किंग डे का समय मिला। यह गलत है, कम से कम साठ दिन का नोटिस देना चाहिए।
चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा ने कहा कि अब किसी प्रकार का नोटिस नहीं इश्यू करना चाहिए। इससे मार्केट पर सीधा असर पड़ता है।