फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 cases of swine flu identify in Fatehabad and 1 in Chandigarh, Symptoms and prevention measures

फतेहाबाद में 3 और चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का एक मामला आया सामने...लक्षण और बचाव के उपाय

Wed, 09 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 09 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
3 cases of swine flu identify in Fatehabad and 1 in Chandigarh, Symptoms and prevention measures
सांकेतिक तस्वीर

फतेहाबाद में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चार दिन पहले पुष्टि के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए 12 आशंकितों की रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। पीजीआई से आई रिपोर्ट में 12 में से 3 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिनमें एक 5 साल की बच्ची को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को रिपोर्ट आते ही विभाग ने स्वाइन फ्लू पीड़ितों के इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया।  
विज्ञापन

    
विदित रहे कि जिले के टोहाना उपमंडल में पहले ही दो महिलाओं की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार मास्क बांटकर व लोगों को उक्त बुखार के लक्षण व बचाव के उपाय बताकर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि मंगलवार को जिन तीन मरीजों की पुष्टि हुई है उनके परिजनों को स्वाइन फ्लू की दवाई दे दी गई है, तथा उनके इलाके में भी जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।   

3 cases of swine flu identify in Fatehabad and 1 in Chandigarh, Symptoms and prevention measures
सांकेतिक तस्वीर

अब इन इलाकों में हुई पुष्टि      
पिछले 15 दिनों से लगातार जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। चार दिन पहले विभाग ने जिले के 12 आशंकित मरीजों की रिपोर्ट पुष्टि के लिए रोहतक पीजीआई भेजी थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिन तीन मरीजों की पुष्टि हुई है उनमें शहर के भाटिया कॉलोनी के एक 40 वर्षीय व्यक्ति को, गांव बहबलपुर में एक बुजुर्ग महिला तथा गांव भोड़िया में एक 5 वर्षीय बच्ची को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।  

 12 लोगों की रिपोर्ट भेजी गई थी जो मंगलवार को आई है। रिपोर्ट में तीन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिनमें एक 5 वर्षीय बच्ची शामिल है।  - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।

स्वाइन फ्लू का मिला मरीज, एडवाइजरी जारी 
उधर, चंडीगढ़ में भी स्वाइन फ्लू का एक केस मिला है। पीड़ित हाल ही में पंजाब के दौरे पर गया था। जब वह वापस आया तो उसे स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। जांच हुई तो पॉजिटिव पाया गया। चंडीगढ़ निवासी मरीज को मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अब बीमारी कंट्रोल में है। उसके रिश्तेदारों को भी दवाएं दे दी गई हैं। 

सेक्टर-16 हास्पिटल में दो संदिग्ध मरीज आए थे। एक चंडीगढ़ का और दूसरा हरियाणा का। जांच में कुछ नहीं मिला। देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू पांव पसार रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एडवाइजरी का पालन करने से काफी हद तक बीमारी से बचा जा सकता है।

3 cases of swine flu identify in Fatehabad and 1 in Chandigarh, Symptoms and prevention measures
सांकेतिक तस्वीर

विभाग के मुताबिक सीनियर सिटीजन, गर्भवती महिलाएं और पांच साल से छोटे बच्चों को स्वाइन फ्लू का खतरा ज्यादा है। उन्हें इस मौसम में ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। इसके अतिरिक्त डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट डिजीज और कैंसर के मरीजों को भी सतर्क रहना होगा।

ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
खांसी आना
गले में दर्द या खराश
सांस लेने में तकलीफ
शरीर में दर्द
उल्टी व दस्त आना

ऐसे बरतनी होगी सतर्कता
जब भी बाहर से आएं तो हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं।
खांसी आने पर मुंह पर रुमाल रखें।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें।
पानी खूब पीएं और पौष्टिक भोजन खाएं।
पब्लिक प्लेस पर थूकने से बचें।
हाथ मिलाने से बचें।
बिना डॉक्टर से पूछे कोई दवा न खाएं।

यदि स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण हैं तो क्या करें
बुखार, सांस लेने में दिक्कत, त्वचा या जीभ का नीला पड़ना, बलगम में खून आना, बच्चों में चिड़चिड़ापन, तरल पदार्थ का न लेना और फीड न ले रहा तो तुरंत पास के सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी में संपर्क करना चाहिए।

- यदि डॉक्टर सलाह देते हैं तो घर पर रही रहें। बाहर जाने से बचें। बच्चों को स्कूल न भेजें। बच्चों को घर के बाकी सदस्यों से दूर रखें।
- लक्षण शुरू होने के सात दिन तक लोगों से दूर रहें। जब तक पूरे लक्षण खत्म नहीं होते, उसके 24 घंटे बाद ही लोगों से मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed