फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3.2 Magnitude Earthquake in Sonipat district of haryana

हरियाणाः सोनीपत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 आंकी गई तीव्रता

Sat, 20 Jul 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jul 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
3.2 Magnitude Earthquake in Sonipat district of haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
हरियाणा के सोनीपत में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। सवेरे 7 बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई।
विज्ञापन


इसका केंद्र सोनीपत से 5 किलोमीटर दूरी पर बताया गया है। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इमारतों में रहने वाले लोगों ने झटके ज्यादा महसूस किए, जिस वजह से वे फौरन बाहर सड़कों पर निकल आए।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2018 में भी सोनीपत में भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप आने की संभावनाओं को देखते हुए देश को पांच भागों में बांटा गया है। हरियाणा का सोनीपत जिला जोन नंबर चार में है, जो संवेदनशील क्षेत्र है। इसमें दिल्ली व एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश व बिहार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed