फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   29 police stations in charges transferred in Ludhiana

लुधियाना में बड़ा फेरबदल: 29 थानों के प्रभारी बदले, पांच महिला सब इंस्पेक्टरों को मिली कमान, नए चेहरों को मिली प्राथमिकता

Thu, 14 Apr 2022 08:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Apr 2022 08:25 PM IST
सार

कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर बदलाव के बाद थाना प्रभारियों ने नई जिम्मेदारी संभाल ली है। हालांकि नई जिम्मेदारियों के साथ नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। ज्यादातर प्रभारियों के लिए शहर नया है।

विज्ञापन
29 police stations in charges transferred in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बुधवार रात को बड़े स्तर पर लुधियाना में थाना प्रभारियों की बदली कर दी है। कमिश्नरेट के करीब 29 थानों के प्रभारियों को बदला गया है और अब 20 थानों की कमान सब इंस्पेक्टरों के हाथ में सौंपी गई है। नौ थानों में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी प्रभारी होंगे। पांच थानों में महिला सब इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्यादातर थानों में नए एसएचओ की तैनाती की गई हैं। 

विज्ञापन


चुनाव से पहले की बात की करें तो 29 थानों में से 13 थानों की कमान इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के पास थी। दो थानों में सिर्फ महिलाएं तैनात थीं। मगर इस बार पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं पर भरोसा जताया है और पांच थानों में महिला अधिकारियों को तैनात किया है। सभी थाना प्रभारियों ने बुधवार को अपने-अपने थानों में काम संभाल लिया है।
विज्ञापन

 
15 दिन में महानगर का क्राइम ग्राफ काफी बढ़ा
महानगर में पिछले 15 दिन में क्राइम ग्राफ काफी बढ़ा है। इससे पुलिस की चिंता तो बढ़ी है, साथ ही आम लोगों में भी डर पैदा हो गया है। लोगों में चर्चा है कि पुलिस के नए अधिकारियों को शहर के बारे में कुछ ज्यादा पता नहीं है। इस कारण लगातार वारदातें हो रही हैं। टिब्बा रोड में कांग्रेस नेता की हत्या के बाद महानगर में व्यापारी से बड़ी लूट हुई। अभी वह मामला सुलझा भी नहीं था कि शहर के टिब्बा रोड पर ही झगड़े के दौरान फायरिंग की वारदात हुई। इसके बाद शहर के डाबा इलाके में लूट की वारदात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए थाना प्रभारियों के लिए नई चुनौतियां भी होंगी सामने
कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर बदलाव के बाद थाना प्रभारियों ने नई जिम्मेदारी संभाल ली है। हालांकि नई जिम्मेदारियों के साथ नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। ज्यादातर प्रभारियों के लिए शहर नया है। इस कारण कुछ परेशानी होगी। अक्सर होता था कि चुनाव से पहले थाना प्रभारी बदलकर नजदीक के शहर चले जाते थे और दूसरे शहर के थाना प्रभारी महानगर में शिफ्ट होते थे। चुनाव खत्म होने के बाद नई सरकार में जोड़-तोड़ कर वापस उसी जगह तैनात हो जाते थे लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में पहली बार नए थाना प्रभारियों की नियुक्त की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed