फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   29 PCS and 16 IAS transfered in Punjab

पंजाब में फिर बदले अफसर: 16 आईएएस सहित 29 पीसीएस के तबादले, पटियाला और बठिंडा में नए निगम कमिश्नर तैनात

Mon, 01 Nov 2021 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 01:46 PM IST
सार

आईआरटीएस यशनजीत सिंह को विशेष सेक्रेटरी फाइनेंस एडिशनल एमडी पीआईडीबी लगाया गया है। वहीं आईएएस देविंदर सिंह को फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
29 PCS and 16 IAS transfered in Punjab
तबादले। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब सरकार ने सोमवार को फिर से बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 16 आईएएस और 29 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला और बठिंडा में नए नगर निगम कमिश्नर तैनात किए हैं। आईएएस देविंदर सिंह को फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


पंजाब सरकार द्वारा आईएएस अनुराग अग्रवाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कम फाइनेंशियल कमिश्नर कोआपरेशन, ए वेणु प्रसाद को पावरकाम सीएमडी के अतिरिक्त एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पार्लियामेंट्री अफेयर्स और टैक्सेशन, दिलीप कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी साइंस टेक्नोलॉजी एवं एनवायरमेंट के अतिरिक्त और भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। 
विज्ञापन


डीपीएस खरबंदा को डायरेक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, भूपिंदर सिंह एमडी पंजाब वेयर हाउस कोआपरेशन, अमित कुमार विशेष सेक्रेटरी मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, वी श्रीनिवासन को विशेष सेक्रेटरी गृह मामले और न्याय, विनीत कुमार नगर निगम कमिश्नर पटियाला, सुरभि मलिक एमडी पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन, पूनम दीप कौर डीसी फतेहगढ़ साहिब, जसप्रीत सिंह को एडीसी फिरोजपुर, परमजीत सिंह को डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट, उपकार सिंह को डीपीआई कालेज, आकाश बंसल को एसडीएम तलवंडी साबो, निर्मल ओसीपचन को एसडीएम जैतो बनाया गया है। आईआरटीएस यशनजीत सिंह को विशेष सेक्रेटरी फाइनेंस एडिशनल एमडी पीआईडीबी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस अधिकारियों में जगविंदर जीत सिंह ग्रेवाल को एडीसी, तरनतारन, अनुपम कलेर को एडीसी अर्बन कपूरथला, विक्रमजीत सिंह शेरगिल को नगर निगम कमिश्नर बठिंडा, संजीव शर्मा को एडीसी अर्बन अमृतसर, ईशा सिंघल को एसीए पटियाला, रजत ओबराय को एडीसी जालंधर, निधि कुमुद को एसडीएम अजनाला, अविकेश गुप्ता को एसडीएम खरड़, सिमर प्रीत कौर को एसडीएम तपा, मनजीत चीमा को एईटीसी पटियाला, अमरिंदर सिंह टिवाना को एसडीएम भवानीगढ़, जीवनजोत कौर एसडीएम अमलोह, हरकीरत कौर को ज्वाइंट निगम कमिश्नर मोहाली, दीपक भाटिया को ज्वाईंट निगम कमिश्नर पटियाला, राजेश शर्मा को एसडीएम दड़वा, रजनीश अरोड़ा को एसडीएम और असिस्टेंट कमिश्नर तरनतारन, ओम प्रकाश को एसडीएम फिरोजपुर, अशोक कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर होशियारपुर, नमन मार्केन को ज्वाइंट निगम कमिश्नर पटियाला, बलजिंदर ढिल्लो को एसडीएम एसबीएस नगर, कृपाल वीर सिंह को डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्टस एवं यूथ सर्विसेज, देवदर्श दीप सिंह को एसडीएम जलालाबाद, जगनूर ग्रेवाल को एसडीएम धारकलां, हरनूर कौल ढिल्लो को एसडीएम लोपोके, अमनप्रीत सिंह को एसडीएम मजीठा, गगनदीप सिंह को एसडीएम गिद्दड़बाहा, हरजिंदर सिंह जस्सल को एसडीएम मानसा, हरकंवल जीत सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब और प्रमोद सिंगला को एसडीएम मलोट नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed