{"_id":"60aa84098ebc3e929b104479","slug":"29-patients-died-from-corona-in-tricity-938-infected-chandigarh-news-pkl41428534","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में कोरोना से 29 मरीजों की मौत, 938 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में कोरोना से 29 मरीजों की मौत, 938 संक्रमित
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से जहां 29 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 938 नए संक्रमित मिले। मृतकों में 10 चंडीगढ़, 16 मोहाली और 3 मरीज पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में 360 चंडीगढ़, 454 मोहाली और 124 पंचकूला के हैं।
चंडीगढ़ में रविवार को जिन दस मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-15 निवासी 79 वर्षीय वृद्धा की पीजीआई में, मौलीजागरां निवासी 72 वर्षीय वृद्धा, सेक्टर-20 निवासी 62 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 53 वर्षीय पुरुष की मौत जीएमसीएच-32 में हुई। वहीं, सेक्टर-25 निवासी 99 वर्षीय वृद्ध की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। इनके अलावा बुड़ैल निवासी 37 वर्षीय महिला, सेक्टर-50 निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर-35 निवासी 91 वर्षीय वृद्ध ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ा। इनके अलावा खुड्डा लाहौर निवासी 56 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई और सेक्टर-32 निवासी 83 वर्षीय वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों में सभी कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।
उधर, रविवार को एकांतवास में रखे गए 741 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार को संक्रमित मिले 360 मरीजों में पुरुषों की संख्या 213 और महिलाओं की संख्या 145 रही। मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 30 संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा सेक्टर-20 में 10, सेक्टर-21 में 12, सेक्टर-32 में 12 ,सेक्टर-35 में 11, सेक्टर-41 में 10, सेक्टर-45 में 17, सेक्टर-46 में 11, बहलाना में 12, धनास में 9, मलोया में 12, मौलीजागरां में 17 और रामदरबार में 12 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3641 लोगों की कोरोना जांच की। इनमें से 54 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या अब 4874 हो गई है जबकि अब तक कुल 702 मरीजों की मौत हो चुकी है।