पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के डीसी समेत 29 आईएस अफसरों का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने 29 आईएएस और 4 पीसीएस समेत कुल 34 अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। बदले गए आईएएस अधिकारियों में टैक्सेशन कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह को बदलकर सेक्रेटरी परसोनल लगाते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड और मैनेजिंग डायरेक्टर कानवेयर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
सचिव परसोनल नीलकंठ एस. अरविंद को बदलकर टैक्सेशन कमिश्नर लगाया गया है। वित्त विभाग में सचिव एक्सपेंडिचर विजय नामदेवराव जाड़े को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड और डायरेक्टर माइंस एंड जियोलॉजी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के चीफ एग्जीक्यूटिव रजत अग्रवाल को एक्साइज कमिश्नर लगाते हुए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब इन्फोटेक व मैनेजिंग डायरेक्टर पनकॉम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। जालंधर म्युनिसिपल कारपोरेशन के कमिश्नर दीपर्व लाकरा को डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी नियुक्त करते हुए कमिश्नर फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी और स्पेशल सेक्रेटरी सोशल सिक्योरिटी महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की चीफ एडमिनिस्ट्रेटर तनु कश्यप को मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन लगाया गया है। साथ ही उन्हें स्पेशल सेक्रेट्री मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरप्रीत कौर सपरा को बदलकर स्पेशल सेक्रेट्री फाइनेंस लगाया गया है।
बलविंदर सिंह जोगी जोकि डायरेक्टर टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स का जिम्मा संभाल रहे थे, को बदलकर स्पेशल सेक्रेट्री स्कूल एजुकेशन लगाया गया है। पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री मनप्रीत सिंह को इसी पद पर रखते हुए स्पेशल सेक्रेट्री हायर एजुकेशन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान और ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर आईआरडी व कमिश्नर मनरेगा की अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई है।
स्पेशल सेक्रेट्री स्कूल एजुकेशन दिलराज सिंह को खाद्य एवं सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप लगाया गया है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल को चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाते हुए चीफ एडमिनिस्ट्रेटर पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली और डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के सेक्रेटरी रवि भगत को इसी पद पर रखते हुए स्पेशल सेक्रेट्री गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीवांसेज और डायरेक्टर इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। लुधियाना म्युनिसिपल कारपोरेशन के कमिश्नर कमल प्रीत बराड़ को डायरेक्टर टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स लगाते हुए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पंजाब हेरीटेज टूरिज्म बोर्ड और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंड जनरल मैनेजर विरासत ए खालसा फाउंडेशन आनंदपुर साहिब के अलावा मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड और स्पेशल सेक्रेट्री टूरिज्म एंड कल्चरल अफेयर्स का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग के निदेशक देवेंद्र पाल सिंह खरबंदा को डायरेक्टर स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज लगाते हुए स्पेशल सेक्रेट्री स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज और स्पेशल सेक्रेट्री एनआरआई अफेयर्स और कमिश्नर एनआरआई अफेयर्स के अतिरिक्त चार्ज दिए गए हैं। तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार को कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन लुधियाना लगाया गया है।
शहीद भगत सिंह नगर के डीसी विनय बबलानी को डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड सेटेलमेंट कंसोलिडेशन एंड लैंड एक्विजिशन जालंधर लगाते हुए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जंगे-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन जालंधर का जिम्मा भी सौंपा गया है। डायरेक्टर स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स संजय पोपली को बदलकर डायरेक्टर पेंशन नियुक्त किया गया है।
जालंधर के डीसी वीरेंद्र कुमार शर्मा को बदलकर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना लगाया गया है। ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर आईआरडी विपुल उज्जवल को डायरेक्टर रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत नियुक्त करते हुए स्पेशल सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत और मिशन डायरेक्टर महात्मा गांधी सरबत विकास योजना का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
पनसप के मैनेजिंग डायरेक्टर रामवीर को संगरूर का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है जबकि संगरूर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को बदलकर डिप्टी कमिश्नर जालंधर लगाते हुए चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग विमल कुमार सेतिया को फरीदकोट का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है।
एडिशनल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी (एडमिनिस्ट्रेशन) पुनीत गोयल को फिरोजपुर का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। स्पेशल सेक्रेट्री फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ करनेश शर्मा को कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन जालंधर लगाते हुए चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर और सीईओ जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
फरीदकोट के डीसी कुमार सौरभ राज को डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लगाते हुए स्पेशल सेक्रेट्री टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी शीना अग्रवाल को डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर लगाया गया है।
एडिशनल सेक्रेटरी परसोनल विनीत कुमार को एडिशनल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी (एडमिनिस्ट्रेशन) लगाते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर शुगरफेड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह को डिप्टी कमिश्नर तरनतारन लगाया गया है, जबकि एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पठानकोट अभिजीत कपिलेश को बदलकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फाजिल्का लगाते हुए एडीसी-कम-एडीएम अबोहर और कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन अबोहर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
आईआरटीएस अधिकारी यशनजीत सिंह जो कि एडिशनल सेक्रेटरी फाइनल का जिम्मा संभाल रहे थे, को बदलकर मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड लगाते हुए एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर कानवेयर और एडिशनल सेक्रेटरी पब्लिक वर्क्स (बी एंड आर) का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में, लखमीर सिंह को एडिशनल सेक्रेटरी कम एडिशनल डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स लगाते हुए सेक्रेट्री पंजाब स्टेट बोर्ड फॉर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फाजिल्का रूपिंदर पाल सिंह को एडिशनल सेक्रेट्री मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, एडिशनल कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन पठानकोट सुरेंद्र सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पठानकोट लगाते हुए एडिशनल कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन पठानकोट का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। इनके अलावा नियुक्ति के लिए उपलब्ध दमनदीप कौर को डिप्टी सेक्रेटरी कोआर्डिनेशन लगाया गया है।