28 साल पहले पाक गए 2 व्यक्ति लापता, अब तक नहीं मिला सुराग
पीड़ित परिवार की महिला छिंदो बीबी पत्नी महिंदर सिंह ने बताया कि 28 साल पहले उनके पति गलती से सीमा पार चले गए थे। छिंदो ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। 28 साल बीत गए हैं लेकिन महिंदर सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है।
इसी तरह बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता कश्मीर सिंह का भी कोई सुराग नहीं मिला है। उनके पास जमीन भी नहीं है। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
उधर, डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने कहा कि पीड़ित परिवार ने उन्हें कोई शिकायत नहीं दी है। यदि पीड़ित परिवार उन्हें शिकायत देता है तो वो केंद्र सरकार को इस संबंधी लिखकर भेजेंगे ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।