{"_id":"6adfbed6862e1eec4f0bf898","slug":"28-families-sought-government-jobs-only-six-received-a-recommendation-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1159636-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 28 परिवारों ने मांगी सरकारी नौकरी, छह को ही मिली सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 28 परिवारों ने मांगी सरकारी नौकरी, छह को ही मिली सिफारिश
विज्ञापन
28 परिवारों ने मांगी सरकारी नौकरी, छह को ही मिली सिफारिश
अनुकंपा नियुक्ति के लिए आर्थिक स्थिति के आधार पर तय हुई मेरिट, 18 आवेदन खारिज; चार मामलों पर विवाद बरकरार
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कमाने वाले सदस्य को खोने के बाद सरकारी नौकरी के सहारे परिवार संभालने की उम्मीद लगाए बैठे 28 परिवारों में से छह को ही अनुकंपा नियुक्ति के लिए सिफारिश मिल सकी। चंडीगढ़ प्रशासन की एपेक्स कमेटी ने एक जनवरी 2021 के बाद दिवंगत हुए सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के आवेदनों की जांच के बाद छह नामों की सिफारिश की, जबकि 18 आवेदन खारिज कर दिए। चार मामलों पर विवाद बरकरार है। शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी की अध्यक्षता में हुई कमेटी की दूसरी बैठक में परिवार की आर्थिक स्थिति, आश्रितों की संख्या और उपलब्ध संपत्ति सहित विभिन्न पहलुओं के आधार पर मेरिट तय की गई।
प्रशासन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए 115 अंकों की मेरिट व्यवस्था लागू की है। इसमें संपत्ति, पेंशन, वैवाहिक स्थिति और परिवार की आर्थिक निर्भरता जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। प्रक्रिया प्रशासन के वर्ष 2025 के सर्कुलर और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के वर्ष 2022 के निर्देशों के तहत चल रही है। इससे पहले 16 अक्तूबर 2026 को हुई पहली बैठक में दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे।
इन छह आवेदकों के नाम की सिफारिश
कमेटी ने दिवंगत क्लर्क सुरेंद्र सिंह की पत्नी सोनिया को 77 अंक दिए। परिवार में नाबालिग बेटी है और पारिवारिक पेंशन के अलावा आय या संपत्ति नहीं बताई गई। दिवंगत जूनियर असिस्टेंट दिनेश की पत्नी संजू को 68 अंक मिले। उनके दो छोटे बच्चे हैं। दिवंगत वार्डर इंदरजीत शर्मा की पत्नी रतिंदर कौर को दो अविवाहित बेटियों और एक नाबालिग बेटे की जिम्मेदारी के आधार पर 60 अंक मिले।
विज्ञापन
दिवंगत कंडक्टर रजनीश सिंह के बेटे रोहित मलिक को 58 अंक दिए गए। दिवंगत सीनियर असिस्टेंट चंदर शेखर की पत्नी सोनम और दिवंगत चौकीदार विनोद कुमार की बेटी सुनेहा पुहल को 48-48 अंक मिले। सुनेहा पर मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी है।
नियमित ग्रुप-सी पदों के पांच प्रतिशत कोटे में अधिकतम 50 पद
प्रशासन में नियमित ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती के पांच प्रतिशत कोटे के तहत अनुकंपा नियुक्तियों के लिए अधिकतम 50 पद उपलब्ध हैं। कमेटी में सेक्रेटरी स्वप्निल एम. नाइक, स्पेशल सेक्रेटरी फाइनेंस अनुराधा एस. चगती, लीगल रिमेंबरेंसर सूर्य चंदर कांत, ज्वाइंट सेक्रेटरी नीतिश सिंगला और सोशल वेलफेयर विभाग के निदेशक नवीन भी शामिल हैं। कमेटी का उद्देश्य दिवंगत कर्मचारी के परिवार की आर्थिक जरूरत और उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर पात्रता तय करना है।
विज्ञापन
अनुकंपा नियुक्ति के लिए आर्थिक स्थिति के आधार पर तय हुई मेरिट, 18 आवेदन खारिज