फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   27 senior assistants of the corporation from here to there, the department of the superintendent changed again in eight days

निगम के 27 सीनियर असिस्टेंट इधर से उधर, आठ दिन में फिर बदला सुपरिंटेंडेंट का विभाग

Fri, 24 Jun 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
27 senior assistants of the corporation from here to there, the department of the superintendent changed again in eight days
चंडीगढ़। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने वीरवार को फिर से कई बाबुओं के विभाग बदल दिए। सुपरिंटेंडेंट मोनिल चौहान का विभाग 8 दिन में ही बदलकर उन्हें चीफ इंजीनियर दफ्तर से सब ऑफिस मनीमाजरा और वेंडर सेल में भेज दिया। 27 सीनियर असिस्टेंटों के विभाग बदलने के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ते में शामिल पांच नए उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

वर्षों से एक ही जगह तैनात कर्मचारियों को बदलने के प्रशासक के आदेश के बाद नगर निगम लगातार कर्मचारियों के विभागों में फेरबदल कर रहा है। निगम आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारी तीन साल तक ही एक पद पर रहेंगे। इसके बाद विभाग में बदलाव किया जाएगा। 16 जून को आदेश जारी कर आयुक्त ने सुपरिंटेंडेंट और सीनियर असिस्टेंटों के विभाग बदले थे। इस दौरान पार्किंग ब्रांच से सुपरिंटेंडेंट मोनिल चौहान को हटाकर चीफ इंजीनियर दफ्तर भेजा गया था। सूत्रों की मानें तो चीफ इंजीनियर के दफ्तर में वर्षों से जमे कर्मचारियों का उनके साथ तालमेल नहीं बन पा रहा था। वरिष्ठता को लेकर भी टकराव की स्थिति बन गई थी। ऐसे में मोनिल चौहान का विभाग फिर से बदल दिया गया। जल्द ही अन्य पदों पर भी आयुक्त बदलाव करने जा रही हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
विभाग बदलते ही सिफारिशों का दौर शुरू
आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुए जैसे ही बाबुओं के विभाग बदले, निगम में हलचल मच गई। इस दौरान सूची में अपना नाम देख कुछ कर्मचारी आयुक्त के पास सीधे आग्रह लेकर पहुंचे तो किसी ने दूसरों से सिफारिश लगवानी शुरू कर दी। ज्यादातर समस्या निगम दफ्तर से एमओएच विभाग में स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों को हो रही है। उनका कहना है कि एमओएच विभाग में कार्य की प्रक्रिया बिल्कुल अलग है और वह बिल्डिंग भी ठीक नहीं है इसलिए उनको अतिरिक्त प्रभार देकर सेक्टर-17 स्थित बिल्डिंग में ही बैठने की अनुमति दे दी जाए, वह एमओएच का काम भी यहीं बैठकर कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नए उप निरीक्षकों के हाथों में अतिक्रमण हटाओ दस्ते की जिम्मेदारी
हाल ही में भर्ती हुए पांच उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी दे दी गई है। जोन एक में साहिल भोला को सेक्टर-1 से 12, खुड्डा अलीशेर और कैंबवाला की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण गर्ग को सेक्टर 14 से 17 की जिम्मेदारी दी गई है। जोन 2 में रजत शर्मा को सेक्टर 36 से 38 व 39, 42, 53, 56, बुटरेला, बड़हेरी, अटावा, पलसोरा, और मलोया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक कुमार को सेक्टर 43 से 50 तक की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं विवेक इंदर को सेक्टर 51, 52, 61 से 64 और कजहेड़ी और बुड़ैल की जिम्मेदारी दी गई है।

कोट
तीन वर्षों से जो कर्मचारी एक ही पद पर या विभाग में तैनात हैं, उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है। मोनिल चौहान को व्यवस्था के अनुरूप बदला गया है, वहीं कुछ कर्मचारियों ने अपने विभागों को लेकर आग्रह किया है। उनकी समस्याओं के आधार पर विचार करेंगे।
- आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed