{"_id":"61d70e4f70e42776f41f9f23","slug":"2427-tested-positive-for-covid-19-in-punjab-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की चपेट में पंजाब: 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत, 2427 नए मामले, परनीत कौर भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर की चपेट में पंजाब: 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत, 2427 नए मामले, परनीत कौर भी पॉजिटिव
Thu, 06 Jan 2022 09:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:20 PM IST
सार
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि सक्रिय मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 25 दिसंबर को इन केसों की संख्या 347 थी, जो बढ़कर गुरुवार को 6687 पर पहुंच गई है। 13 दिनों में सक्रिय मामलों में 6340 की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ गया है। गुरुवार को 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 2427 नए मामले सामने आए हैं। 23 जिलों में से सात जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। यहां हर रोज 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिलों में पटियाला हॉटस्पॉट बन चुका है। 24 घंटे में यहां अकेले 687 नए संक्रमित मिले हैं, इससे जिले की संक्रमण दर राज्य भर में सबसे अधिक 27.23 प्रतिशत दर्ज की गई है। पंजाब की संक्रमण दर 10.20 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पंजाब में अब तक 16930146 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 611102 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। अब तक सूबे में 16662 संक्रमित मौत का शिकार हो चुके हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 49 को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
13 संक्रमितों की हालत गंभीर होने से उनका लेवल 3 की क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज किया जा रहा है। छह को जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। गुरुवार को बरनाला, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में 1-1 संक्रमित की जान चली गई। पटियाला में सबसे अधिक 687 नए संक्रमित मिले हैं। मोहाली में 364, जालंधर में 294, लुधियाना में 292, पठानकोट में 187, अमृतसर में 131 और होशियारपुर में 116 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सांसद परनीत कौर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव
पटियाला से सांसद परनीत कौर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस संबंध में जानकारी खुद उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट डाल कर दी है। इसमें परनीत कौर ने कहा है कि उनकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। साथ ही लिखा है कि पिछले दिनों उनके संपर्क में जो भी लोग आए, वह भी अपना कोरोना टेस्ट करा लें।
6687 पहुंचे सक्रिय मामले
पंजाब के सात प्रमुख जिलों में संक्रमण की स्थिति
- जिला नए संक्रमित संक्रमण दर (प्रतिशत में)
- पटियाला 687 27.23
- मोहाली 364 15.44
- जालंधर 294 12.47
- लुधियाना 292 11.51
- पठानकोट 187 19.96
- अमृतसर 131 4.99
- होशियारपुर 116 11.20