फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 killed, 2446 infected with corona in Tricity

ट्राइसिटी में कोरोना से 24 की मौत, 2446 संक्रमित मिले

Sun, 09 May 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
24 killed, 2446 infected with corona in Tricity
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शनिवार को कोरोना से 24 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2446 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ में 870, मोहाली में 983 और पंचकूला में 593 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ व मोहाली के 9-9 और पंचकूला के 6 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को एकांतवास में रखे गए 861 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3803 संदिग्धों की कोरोना जांच की। इनमें से 870 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अभी 125 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 8505 हो गई है, जबकि अब तक 558 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 69 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-7 से 16, सेक्टर-15 से 15, सेक्टर-20 से 19, सेक्टर-21 से 15, सेक्टर-22 से 37, सेक्टर-25 से 17, सेक्टर-26 से 15, सेक्टर-27 से 30, सेक्टर-33 से 15, सेक्टर-45 से 27, सेक्टर-47 से 20, सेक्टर-40 से 16, 48 से 18, सेक्टर-49 से 18, धनास से 20, मलोया से 16, मौलीजागरां से 27 और राम दरबार से 19 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना ने ले ली इनकी जान
सेक्टर-23 निवासी 65 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। सेक्टर-38 निवासी 60 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी व मधुमेह से पीड़ित थे। मौलीजागरां निवासी 65 साल के वृद्ध की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। वह निमोनिया व हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मनीमाजरा निवासी 81 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप व पार्किंसन से पीड़ित थे। सेक्टर-30 निवासी 52 साल की महिला की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह सांस और किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। सेक्टर-52 निवासी 47 साल की महिला की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी, उच्च रक्तचाप व मधुमेह से ग्रसित थी। सेक्टर-41 निवासी 50 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सेक्टर-36 निवासी 61 साल के वृद्ध की जीरकपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह निमोनिया पीड़ित थे। राम दरबार निवासी 59 साल की महिला की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी व निमोनिया से भी पीड़ित थी।
मोहाली में कोरोना से 9 की मौत
मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना के 983 नए संक्रमित मिले, जबकि 9 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अभी 9791 मरीज सक्रिय हैं, जबकि अब तक 675 जानें जा चुकी हैं। डीसी गिरीश दयालन ने बताया कि प्रशासन की ओर से टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में उद्योग और प्रोजेक्ट में काम करने वाले मुलाजिमों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण मुहिम चलेगी। इसके लिए जेपी सिंह सहायक कमिश्नर को नोडल अधिकारी लगाया गया है। उनका फोन नंबर 98880 17525 रहेगा। जिले में अब तक कोरोना के 53840 मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से 43374 लोग ठीक हो चुके हैं। ब्यूरो

पंचकूला में 6 ने तोड़ा दम
पंचकूला। जिले में शनिवार को 6 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया, जबकि 593 नए संक्रमित मिले हैं। मई माह में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक 246 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 87.54 तक गिर चुका है। सक्रिय मामले 2739 पहुंच गए हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सभी 593 संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। सर्वाधिक संक्रमित पिंजौर में 52, कालका में 28 जबकि बरवाला में 21 लोग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed