{"_id":"01318e316e81d098f483aceaab1d4d46","slug":"237-bag-of-peddy-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले से धान के 237 बैग लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले से धान के 237 बैग लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कैथल-करनाल मार्ग पर बुधवार रात को गांव नरड़ के पास लुटेरों ने एक ट्राले से धान के 237 बैग लूट लिए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ट्राला चालक माजरा वासी गुड्डू ने बताया कि बुधवार को वह फतेहाबाद से निसिंग के लिए राइस मिल के लिए धान की बोरियां लेकर चला था। रात के समय जब वह कैथल-करनाल मार्ग पर गांव नरड़ के पास पहुंचा तो चार युवकों ने ट्राले रुकवा लिया। इन युवकों ने जबरन धान की 237 बोरी उतार कर अपने ट्राले में भर ली।
जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि युवकों ने ट्राले से धान लूटने के बाद उसके पास से 11 हजार रुपये लूटे और फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।