फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   232 officers and employees involved in registry scam in Haryana

हरियाणा में रजिस्ट्री घोटाला: 232 अधिकारी और कर्मचारी शामिल, सभी पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Wed, 09 Feb 2022 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Feb 2022 01:29 AM IST
सार

हरियाणा में रजिस्ट्री घोटाल में 232 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इनमें बालकृण्ण, श्याम लाल, सुरेश कुमार अब तहसीलदार से डीआरओ बन चुके हैं। छोटू राम, ईश्वर सिंह, सतप्रकाश, जयभगवान, परमिंद्र सिंह व रामचंद्र सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्त अधिकारियों पर कार्रवाई के चलते उनकी पेंशन वापस ली जा सकती है।  

विज्ञापन
232 officers and employees involved in registry scam in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में हुए रजिस्ट्री घोटाले की जांच में 232 अधिकारियों-कर्मचारियों को संलिप्त पाया गया। इनमें 34 तहसीलदार-नायब तहसीलदार, 176 पटवारी और 22 लिपिक शामिल हैं। इन सभी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। मंगलवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने इनके खिलाफ अंडर रूल-7 के तहत प्रशासनिक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


सरकार को कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान और बीते वर्षों में गलत ढंग से रजिस्ट्रियां होने की शिकायतें मिली थीं। तुरंत जांच के आदेश दिए गए। मंडलायुक्त स्तर की जांच में गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल व पानीपत जिला के 34 सब-रजिस्ट्रार व ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रार (तहसीलदार-नायब तहसीलदार ) के अलावा 22 लिपिकों व 176 पटवारियों को रजिस्ट्री घोटाले में संलिप्त पाया गया। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जमीनों की रजिस्ट्री के मामले में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। भविष्य में कोई पटवारी, लिपिक या अन्य कर्मचारी और अधिकारी गड़बड़ी करते हैं तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर मुमकिन जमीन की कर दी रजिस्ट्रियां, नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
सरकार ने जांच के दौरान आरोपियों से स्पष्टीकरण भी लिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अब इन्हें दोषी मानते हुए प्रशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। क्लर्कों को 7-ए के नियमों की उल्लंघना व पटवारियों को खसरा व गिरदावरी में ‘नेचर ऑफ लैंड’ बदलने का दोषी पाया गया है। तहसीलदार-नायब तहसीलदार ने गैर मुमकिन जमीन होने के बावजूद रजिस्ट्रियां कर दी, जिससे उनकी भी संलिप्तता पाई गई।

इन तहसीलदार-नायब तहसीलदार ने की गलत रजिस्ट्रियां

नाम तहसील रजिस्ट्री की संख्या
बालकृष्ण करनाल  17
मनोज कुमार करनाल  512
राजबख्श करनाल       4734
रविंद्र मलिक करनाल     238
श्याम लाल करनाल 719
हवा सिंह पूनिया करनाल 1887
दर्पण कंबोज  करनाल     17
जोधा राम करनाल       37
राकेश मलिक घरौंडा 13
रामकुमार घरौंडा       02
सुरेश कुमार घरौंडा  03
रमेश चंद घरौंडा  03
छोटू राम कैथल 810
ईश्वर सिंह  कैथल     140
नरेंद्र दलाल कैथल     147
राकेश कुमार  कैथल   23
रविंद्र मलिक कैथल 79
सतप्रकाश शर्मा कैथल 60
वी. जयकुमार कैथल 03
सुदेश मेहरा कैथल 23
प्रदीप कुमार सीवन     05
जय भगवान पानीपत  29
जीवेंद्र मलिक पानीपत 20
संजीव कुमार पानीपत 01
सुमन बढ़ेरा पानीपत 21
रमेश कुमार मतलोड़ा 01
दर्पण कंबोज बापौली 02
जगदीश चंद्र बापौली 126
महेंद्र कुमार बापौली 42
मनोज अहलावत बापौली 10
नवनीत सिंह बापौली   02
परमिंद्र सिंह बापौली   37
रामचंद्र बूरा बापौली 10
रविंद्र हुड्डा बापौली  0 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed