फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23-year-old woman hangs herself in Dhanas EWS, dies

धनास में 23 साल की युवती ने की खुदकुशी, बापूधाम में युवक ने की जान देने की कोशिश

Sun, 17 May 2020 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
23-year-old woman hangs herself in Dhanas EWS, dies
सांकेतिक तस्वीर।

धनास की ईडब्ल्यूएस कालोनी में 23 साल की एक युवती ने चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे जीएमएसएच -16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान किरण के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस को सूचना मिली कि धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में युवती ने फंदा लगाया है। सूचना पर सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी की है। पुलिस को शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक साफ नहीं हो सका कि किरण ने किन कारणों से फंदा लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बापूधाम में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

बापूधाम में पत्नी और बेटी के दूर होने से परेशान एक युवक ने चाकू से पेट में वार कर आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब भाई उसे खाना देने उसके घर पहुंचा था। पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होते देख उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

घायल की पहचान 30 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने के चलते घायल का अब तक बयान दर्ज नहीं हो सका है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। बापूधाम निवासी विजय पत्नी और बेटी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से उसकी पत्नी बेटी के साथ लुधियाना अपने मायके गई है। इस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था। 

शुक्रवार रात जब विजय का भाई उसे खाना देने पहुंचा तो उसने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस को दिए बयान में भाई रवि ने बताया कि विजय की पत्नी के मायके जाने के चलते उसे खाना देने जाया करता है। शुक्रवार रात भी वह खाना लेकर गया था, इस दौरान विजय ने खाना खाने से इंकार किया और उसे अकेला छोड़ चले जाने को कहकर चाकू निकाल लिया। इससे डरकर सीढ़ियों के नीचे वह भागा तभी विजय के चीखने की आवाज सुनाई दी। वापस कमरे में गया तो विजय लहूलुहान पड़ा था। सेक्टर-26 थाना पुलिस छानबीन कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed