फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old youth found hanged in Panipat

सिंगापुर का वीजा हुआ रद्द तो फंदे पर झूला इकलौता बेटा, देखते ही बेसुध हो गई विधवा मां

Mon, 16 Mar 2020 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Mar 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
22 year old youth found hanged in Panipat
रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

गांजबड़ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक ने सिंगापुर का वीजा रद्द होने पर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह दो महीने सिंगापुर में रहकर होली पर गांव लौटा और फिर से सिंगापुर जाना था। उसने फिर से सिंगापुर के वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन यह वीजा आवेदन रद्द कर दिया गया। जिसके बाद से वह परेशान था और शनिवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किए जाने के बाद से कई देशों में ट्रैवल बैन है। ऐसे में कोरोना की वजह से उसका वीजा रद्द होने की संभावना है, हालांकि युवक के परिजनों को वीजा रद्द होने की वजह का पता नहीं है। 
विज्ञापन


पुलिस की दी शिकायत में मां सुशीला ने बताया कि उसके बेटे रोहित की उम्र 22 वर्ष थी और कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी होने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह पिछले दो महीने से सिंगापुर में ही था और होली के कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। त्योहार के बाद दोबारा सिंगापुर जाने के लिए बेटे ने वीजा के लिए आवेदन कर रखा था लेकिन यह वीजा कैंसल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर 12 बजे वह काम से बाजार गईं थीं और शाम चार बजे लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी रोहित ने दरवाजा नहीं खोला। आसपड़ोस के लोग भी आ गए। पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पहुंचे तो बेटे गाटर के जरिए फंदे से लटका मिला। सदर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

पति की पहले ही मौत हुई, अब बेटा भी नहीं रहा
रोहित के पिता रमेश की 12 वर्ष पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी मां ने उसे पढ़ाया और फिर होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी करवा रहीं थी, जिससे वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। मां का आखिरी सहारा उसका बेटा भी अब इस दुनिया से चला गया। 


 बेटे का शव झूलता देख वहीं बैठ गई मां 
जब मां सुशीला पड़ोसियों की मदद से किसी तरह घर के अंदर पहुंची तो बेटे का शरीर फंदे पर झूलता देखे वहीं बैठ गई। वह बेसुध हो गई, आस पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed